ePaper
Live Updates

Bihar Breaking News Live: वैशाली से पीएफआई का एक सदस्य गिरफ्तार

Updated at : 06 Aug 2023 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: वैशाली से पीएफआई का एक सदस्य गिरफ्तार

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:42 PM. 6 Aug 2310:42 PM. 6 Aug

पेड़ से फंदे के सहारे झूलता मिला युवक का शव, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

घनश्यामपुर. आधारपुर गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से झूलते हुए पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान आधारपुर निवासी ताराकांत मिश्र के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि अभी तक मृतक के परिवार से कोई आवेदन नहीं आया है. यूडी केस दर्ज कर अनुसंधान जारी है. मृतक के 45 वर्षीय पिता ने पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका देने का आरोप लगाया है. इधर, चंदन की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. चंदन तीन बहनों का इकलौता भाई था.

10:42 PM. 6 Aug 2310:42 PM. 6 Aug

पश्चिमी दिघौन में हुई गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पश्चिमी दिघौन में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में शनिवार की रात गोलीबारी की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि पुलिस की जांच के बाद यह मामला आफवाह बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार शनिवार की रात पश्चिमी दिघोन गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा तीन चक्र हवाई फायरिंग करने की सूचना है. हवाई फायरिंग सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गया. इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को देकर मामले से अवगत कराया. सूचना पर थानाध्यक्ष पुरेंद्र कुमार घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन करते आसपास के लोगों से पूछताछ की. वही पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बारिश का मौसम रहने के कारण घर में सवेरे सो जाते हैं. इसके कारण किसी भी तरह की जानकारी है.

10:42 PM. 6 Aug 2310:42 PM. 6 Aug

घर के दरवाजे से चोरों ने चुरा ली स्कूटी

पटना. अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित एचआइजी के पास अविनाश नाम के व्यक्ति का स्कूटी चोरों ने चुरा ली. घटना उस वक्त हुई जब वह स्कूटी अपने घर के पास लगाये हुए थे. सुबह साढ़े छह बजे के करीब जब वह बाहर आकर देखा तो स्कूटी गायब थी. स्कूटी चोरी के संबंध में पीड़ित युवक ने थाने में मामला दर्ज करवाया है. मामले की जानकारी के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

10:42 PM. 6 Aug 2310:42 PM. 6 Aug

945 वाहनों से वसूला गया 14 लाख का जुर्माना

पटना. ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न चेक प्वाइंट पर चेकिंग अभियान चलाकर 945 वाहनों से 14 लाख 12 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूला गया है. वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सात वाहनों को जब्त किया गया. ट्रैफिक एसपी पूरन झा ने बताया कि जेपी गंगा पथ पर अवैध तरीके से पार्किंग किये गये वाहनों को विशेष अभियान चलाकर चिह्नित जगहों पर लगाने के बारे में जागरूक किया गया.

10:42 PM. 6 Aug 2310:42 PM. 6 Aug

वैशाली से पीएफआई का एक सदस्य गिरफ्तार

वैशाली से पीएफआई का एक सदस्य रियाज को गिरफ्तार कर लिया गया है. रियाज पहले से था आरोपी. पुलिस उसकी तलाश में थी.

10:42 PM. 6 Aug 2310:42 PM. 6 Aug

अरवल में वज्रपात से तीन लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पटना. अरवल में वज्रपात से तीन लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का पालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

10:42 PM. 6 Aug 2310:42 PM. 6 Aug

तीन आइपीएस व पांच बिपुसे सहित आठ अधिकारी बदले

पटना. राज्य सरकार ने तीन आइपीएस व पांच बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी सहित आठ पुलिस अफसरों का तबादला किया है. रविवार को जारी गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे सुधीर कुमार पोरिका को विशेष शाखा का एसपी बनाया है. इनके साथ ही विशेष शाखा के एसपी दीपक वर्णवाल को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो में एसपी, जबकि पालीगंज के एसडीपीओ अवधेश दीक्षित को मुजफ्फरपुर सिटी का एएसपी बनाया गया है. बिहार पुलिस सेवा के पदाधिकारियों में मुजफ्फरपुर (पूर्वी) के डीएसपी मनोज कुमार पांडेय सुपौल के भीमनगर स्थित बिहार विशेष सैन्य पुलिस 12 के डीएसपी, मुजफ्फरपुर सिटी के डीएसपी राघव दयाल जमुई के बिहार विशेष सैन्य पुलिस 11 के डीएसपी, एसडीआरएफ के डीएसपी शहरयार अख्तर मुजफ्फरपुर के डीएसपी (पूर्वी), आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी प्रीतम कुमार पालीगंज के एसडीपीओ और एसटीएफ के डीएसपी अमन कुमार एसडीआरएफ के डीएसपी बनाये गये हैं.

10:42 PM. 6 Aug 2310:42 PM. 6 Aug

शराब मामले में फरार चल रहे दो तस्कर गिरफ्तार

बगहा. पटखौली ओपी की पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. पटखौली ओपी प्रभारी नितेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर पटखौली ओपी थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी है. जिन पर शराब तस्करी का मामला दर्ज था. लेकिन विगत दो महीने से लगातार वे फरार चल रहे थे. इसी क्रम में सूचना मिली कि दोनों अपने घर आए हुए हैं. सूचना के आलोक में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर कैलाश नगर निवासी ग्रहण साहनी एवं पुनदेव साहनी को गिरफ्तार किया है.

10:42 PM. 6 Aug 2310:42 PM. 6 Aug

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक जख्मी

शेखपुरा. टाउन थाना क्षेत्र के कारे गांव में बच्चों के विवाद में बड़े उलझ पड़े. इससे दोनों पक्षों के बीच तकरार बढ़ने के कारण जमकर लाठी -डंडे चले. इसकी जानकारी देते हुए अभिषेक कुमार ने बताया कि पड़ोस के एक बच्चे ने पहले पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़े चलाना शुरु किया इसका जब हम लोगों ने विरोध किया तो उत्तम कुमार ,पुरुषोत्तम कुमार, गाडो साव सहित उसके तीन और लोगों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट करना शुरू कर दिया. इस मारपीट की घटना में मेरी मां मालो देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. जिसे इलाज के लिये शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

10:42 PM. 6 Aug 2310:42 PM. 6 Aug

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक जख्मी

शेखपुरा. टाउन थाना क्षेत्र के कारे गांव में बच्चों के विवाद में बड़े उलझ पड़े. इससे दोनों पक्षों के बीच तकरार बढ़ने के कारण जमकर लाठी -डंडे चले. इसकी जानकारी देते हुए अभिषेक कुमार ने बताया कि पड़ोस के एक बच्चे ने पहले पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़े चलाना शुरु किया इसका जब हम लोगों ने विरोध किया तो उत्तम कुमार ,पुरुषोत्तम कुमार, गाडो साव सहित उसके तीन और लोगों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट करना शुरू कर दिया. इस मारपीट की घटना में मेरी मां मालो देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. जिसे इलाज के लिये शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

10:42 PM. 6 Aug 2310:42 PM. 6 Aug

तेज रफ्तार बाइक से गिरकर तीन युवक घायल

औरंगाबाद ग्रामीण. कुटुंबा प्रखंड के रिसियप थाना क्षेत्र की सड़सा नहर के समीप तेज रफ्तार बाइक से गिरकर तीन युवक घायल हो गये. घायलों में सड़सा गांव के ही प्रह्लाद सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अभिनय कुमार व अन्य शामिल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक पर सवार होकर शाम में कहीं घूमने निकले हुए थे. वापस लौटने के दौरान गांव के नहर पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी और तीनों घायल हो गये. इस घटना के बाद परिजनों की ओर से तीनों को रिसियप के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां तीनों का उपचार किया गया. अभिनय की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार किया गया.

10:42 PM. 6 Aug 2310:42 PM. 6 Aug

विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवती की हालत बिगड़ी

भभुआ सदर. आपसी विवाद को लेकर एक युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. विषाक्त पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गयी, जिसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवती शहर निवासी 22 वर्षीय सविता कुमारी बतायी जाती है. वहीं, सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि लड़की अपने कमरे के अंदर अकेली थी और उसी दौरान उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. फिलहाल सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा युवती का भर्ती कर का इलाज किया जा रहा है.

10:42 PM. 6 Aug 2310:42 PM. 6 Aug

वज्रपात ने ली दो की जान, परिजनों में मचा कोहराम

कुर्था अरवल. स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कुर्था थाना क्षेत्र के नदौरा गांव निवासी रंजीत कुमार की 28 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी व थाना क्षेत्र के पिंजरावां पंचायत के पिंजरावां टोला अंतर्गत पुरवारी बाध गांव निवासी विजय यादव के 24 वर्षीय पुत्र राजेश यादव की मौत वज्रपात से हो गई. परिजनों ने बताया कि खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक बारिश के बाद हुए वज्रपात में खेत में ही अचेता अवस्था में गिर पड़े. आनन-फानन में परिजनों ने कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दी. हालांकि वज्रपात से हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

10:42 PM. 6 Aug 2310:42 PM. 6 Aug

राजपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में युवक जख्मी

भभुआ सदर. राजपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हो गया है. घायल युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोबरछ गांव निवासी 35 वर्षीय नंदू कुमार बताया जाता है, जो गोबरछ गांव से भगवानपुर जा रहा था. राजपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.

10:42 PM. 6 Aug 2310:42 PM. 6 Aug

पटना में झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत

पटना में झमाझम बारिश हो रही है. लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. इधर अरवल में ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत की खबर है. तीनों खेत में काम कर रहे थे.

10:42 PM. 6 Aug 2310:42 PM. 6 Aug

टिकुलिया गांव से बच्चे का अपहरण, प्राथमिकी

पहाड़पुर. थाना क्षेत्र के मनकररिया पंचायत के वार्ड नंबर 12 एराजी टिकुलिया गांव से एक 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण करने का मामला उजागर हुआ है. मामले को लेकर अपहृत बच्चे के पिता उक्त गांव के समसुद्दीन मियां ने थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में बताया है कि उनका पुत्र अफजल आलम उर्फ खेसारी 30 जुलाई से घर से अचानक गायब हो गया. उसका सभी रिश्तेदारों सहित अन्य जगह काफी तलाश किया गया, लेकिन कहीं कुछ अता-पता नहीं चल सका. थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से अपहृत बच्चे का सुराग पता करने में पुलिस जुटी है. जल्द ही बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा.

3:09 PM. 6 Aug 233:09 PM. 6 Aug

भागलपुर में हथियार के साथ बदमाश धराया

भागलपुर के इशाकचक थाना की पुलिस ने देर रात स्कूटी पर सवार एक बदमाश को तमंचे के साथ पकड़ा. सूरज कुमार नाम के उक्त युवक को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया.

3:09 PM. 6 Aug 233:09 PM. 6 Aug

नालंदा के डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत

नालंदा के रहने वाले डॉक्टर सूर्यभूषण पांडेय की मौत सड़क हादसे में हो गयी. वहीं चालक की हालत गंभीर है जिसे भागलपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया. डॉक्टर सूर्यभूषण पांडेय झारखंड के गोड्डा में निजी प्रैक्टिस करते थे. साहेबगंज में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गयी.

3:09 PM. 6 Aug 233:09 PM. 6 Aug

सहरसा में बगीचे में लटका मिला युवक-युवती का शव

सहरसा में एक प्रेमी युगल का शव बगीचे में फंदे से लटका हुआ मिला है. मृतक की पहचान ललित राम और रंभा कुमारी के रूप में हुई है. दोनों बिजवार के रहने वाले हैं. महिषी थाना के जजोरी गांव की ये घटना है. पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच कर रही है. हत्या या आत्महत्या, ये जांच की जाएगी.

3:09 PM. 6 Aug 233:09 PM. 6 Aug

पटना में बच्ची की मौत पर हंगामा

पटना के एनएमसीएच में एक बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा मचा दिया. बच्ची की मौत की वजह उसके परिजन इलाज में डॉक्टरों की लापरवाही बता रहे हैं. वहीं डॉक्टर का कहना है कि बच्ची गंभीर बिमारी से ग्रसित थी.

3:09 PM. 6 Aug 233:09 PM. 6 Aug

सुप्रीम कोर्ट में जातीय गणना पर सुनवाई

बिहार में जातीय गणना के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गयी है. 7 अगस्त को इसपर सुप्रीम कोर्ट में इसपर सुनवाई की जाएगी.

3:09 PM. 6 Aug 233:09 PM. 6 Aug

मुजफ्फरपुर में बस और ट्रक की टक्कर, चालक की मौत

मुजफ्फरपुर में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस टक्कर में बस चालक की मौत हो गयी जबकि दर्जनों लोग जख्मी हो गए. हादसा मनियारी थाना क्षेत्र की है. बस समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी.

3:09 PM. 6 Aug 233:09 PM. 6 Aug

अमृत भारत स्टेशन योजना: बिहार के 49 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा. पहले फेज में बिहार के भी 49 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा. पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका आज शिलान्यास किया है.

3:09 PM. 6 Aug 233:09 PM. 6 Aug

भागलपुर में गला रेतकर हत्या

भागलपुर जिले के अलीगंज में एक युवक का शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है शव के चारो ओर खून फैला हुआ है. गला रेतकर हत्या की गयी है.

3:09 PM. 6 Aug 233:09 PM. 6 Aug

कोसी नदी में भैंस धोने के दौरान पशुपालक डूबा, खोजबीन जारी

सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर कोसी नदी में भैंस धोने के क्रम में घोघसम पंचायत निवासी एक पशुपालक किसान नदी की तेज धारा में बह डूब गया. इसके बाद शव की खोजबीन स्थानीय गोताखोरों द्वारा की गयी, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, घोघसम पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी रामजी रजक के पुत्र सुनील रजक अपनी भैंस को कोसी नदी में धो रहा था. इसी दौरान नदी की तेज धारा में सुनील बह गया. सुनील को नदी की तेज धारा में बहते देख स्थानीय लोगों ने हो हल्ला किया. लेकिन जबतक सुनील को बचाया जाता, वह तेज धारा में बह गया. इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने लापता सुनील की काफी खोजबीन की. लेकिन सफलता नहीं मिली. 

3:09 PM. 6 Aug 233:09 PM. 6 Aug

मुंगेर में युवक को मारी गोली

मुंगेर में बेखौफ बदमाशों ने आईटीसी के एक कर्मी को गोली मार दी. अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने 31वर्षीय एक आईटीसी प्रेम नारायण सिंह को पीठ पर गोली मार दी. निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. मामला पूरब सराय ओपी क्षेत्र के ब्रह्मस्थान की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

3:09 PM. 6 Aug 233:09 PM. 6 Aug

खगड़िया में चिराग पासवान का कार्यक्रम आज

खगड़िया जिले के कोशी कॉलेज मैदान में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में आज दिन के दो बजे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शिरकत करेंगे. इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल एवं आकर्षक मंच का निर्माण किया गया है तो वही उनके अभिनंदन को लेकर पूरा शहर बैनर पोस्टर से पट गया है. वही जगह-जगह तोरण द्वार बनाया गया है. 

3:09 PM. 6 Aug 233:09 PM. 6 Aug

जमुई में बिच्छू काटने से नौ साल के बच्चे की मौत

चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीटांड निवासी मनोज साह के 9 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार साह की मौत बिच्छू के काट लेने से हो गयी. लोगों ने बताया कि शुक्रवार को बच्चे को एक बड़े बिच्छू ने डंक मार दिया. बिच्छू के डंक मारने के कुछ देर के बाद बच्चे की स्थिति बिगड़ गयी तथा वह बेहोश हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा देवघर ले जाया गया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया. पटना में इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गयी. वहीं बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जबकि पूरे गांव में शोक है.

3:09 PM. 6 Aug 233:09 PM. 6 Aug

बांका से चोरी हुई बाइक गोड्डा से बरामद, दो चोर गिरफ्तार

बांका. शहर स्थित कचहरी परिसर से गत माह चोरी हुई बाइक को गोड्डा सदर पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष शंभु यादव ने बताया कि बांका से चोरी हुई बाइक को चोर गोड्डा झारखंड में चला रहा था. वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक को जब्त करते हुए उस पर सवार दो युवकों को भी हिरासत में लिया, जिससे पूछताछ के दौरान व गाड़ी जांच के दौरान पता चला कि ये बांका से चोरी हुई है. इसके बाद गोड्डा सदर पुलिस ने बाइक के साथ गिरफ्तार रोतारा मुहल्ला निवासी शिवम कुमार महोली व अमन कुमार झा के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में गोड्डा जेल भेज दिया है.

3:09 PM. 6 Aug 233:09 PM. 6 Aug

लखीसराय में युवती ने की खुदकुशी

लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर पंचायत अंतर्गत खर्रा गांव में एक युवती ने अपने कमरे में कड़ी से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका खर्रा गांव के टुनटुन यादव उर्फ पागो यादव की पुत्री 18 वर्षीय सुषमा कुमारी है, जो मानसिक रूप से बीमार बतायी जा रही है. ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका सुषमा कुमारी तीन-चार दिनों से सही तरीके से खानपान नहीं कर रही थी. शुक्रवार की रात जब घर के लोग खाना खाकर सोने के लिए घर की छत पर चले गये. इसी दौरान उसने घर के कमरे में पंखा की कड़ी से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के बाद घर के लोग उसे फंदा से उतारकर इलाज के लिए सूर्यगढ़ा ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सुषमा की मौत हो गयी

3:09 PM. 6 Aug 233:09 PM. 6 Aug

मोबाइल छीनकर भागने के दौरान बदमाश गिरा, दबोचा गया

पटना. साउथ मंदिरी काठपुल के रवि कुमार से बाइक सवार बदमाशों ने कालीदास रंगालय के समीप झपट्टा मार मोबाइल छीन लिया और भागने लगे. लेकिन, इसी बीच पुलिस गश्ती टीम आ गयी और हड़बड़ाहट में बदमाश बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा. हालांकि एक बदमाश फरार होने में सफल रहा. लेकिन एक बदमाश विपुल कुमार को पकड़ लिया. वह नौबतपुर के बंबई मठ का रहने वाला है. उसके पास से छीना मोबाइल बरामद कर लिया गया है.

3:09 PM. 6 Aug 233:09 PM. 6 Aug

बच्ची को बचाने के क्रम में आर्मी ट्रक पलटने से दो जवान घायल

कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर पलटनिया चौक के समीप एक बच्चे को बचाने के क्रम में आर्मी की ट्रक अनियंत्रित होकर शनिवार को पलट गया. इसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंडियन आर्मी की एक ट्रक पूर्णिया से कटिहार की ओर आ रही थी. इसी दौरान रोतारा थाना क्षेत्र के पलटनिया चौक के समीप एक बच्ची सड़क पार कर रही थी. जिसकी जान बचाने को लेकर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया. तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगाने के कारण ट्रक के आगे का एक्सेल टूट गया और ट्रक का टायर बाहर निकल गया. ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया. इसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि कुछ जवानों को आंशिक रूप से चोटें आयी. घटना को देख स्थानीय लोगों की वहां भीड़ जुट गयी. इसके बाद घटना की जानकारी कटिहार बीआरओ को दी गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवानों को दूसरी आर्मी ट्रक में लादकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

3:09 PM. 6 Aug 233:09 PM. 6 Aug

बेगूसराय के सिमरिया गंगा रामघाट में डूबने से किशोर की मौत

बेगूसराय के सिमरिया गंगा रामघाट में शनिवार को नहाने के दौरान किशोर की डूबने से मौत हो गयी. स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका. मृतक की पहचान एफसीआइ ओपी क्षेत्र के बीहट सुदी स्थान वार्ड-33 निवासी कमलेश झा के 15 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में की गयी.

3:09 PM. 6 Aug 233:09 PM. 6 Aug

बेगूसराय में पागल कुत्ते ने 14 लोगों को काट कर किया जख्मी

बेगूसराय के मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को पागल कुत्ते ने 14 लोगों को काटकर घायल कर दिया है. पागल कुत्ते ने भवानीपुर गांव से लेकर गणपतौल पंचायत के वार्ड चार तक के रास्ते में एक-एक कर 14 लोगों पर हमला कर जख्मी कर दिया. कुत्ता काट लेने की खबर से कुछ देर के लिए आस -पास के लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया.सभी घायलों को पीएचसी पहुंचाया गया और सभी को एंटी रैबीज वैक्सीन का प्रथम डोज दिया गया. गणपतौल में लोगों ने उक्त पागल कुत्ते को घेर कर मार डाला.

7:02 AM. 6 Aug 237:02 AM. 6 Aug

पटना मेंआज ऑटो चालकों का हड़ताल

जीपीओ गोलंबर स्थित ऑटो स्टैंड के पास ट्रैफिक चेक पोस्ट का निमार्ण कार्य शुरू करने की वजह से ऑटो चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार को बिहार राज्य ऑटो रिक्शा टेंपो चालक संघ की ओर से इस समस्या के निदान के लिए बैठक आयोजित की गयी. बैठक में संघ ने यह निर्णय लिया है कि चेकपोस्ट निर्माण के विरोध में रविवार को दोपहर 12 से दोपहर 2 बजे तक ऑटो परिचालन बंद रखा जायेगा. संघ के उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा बताया कि ऑटो स्टैंड के बीच में ट्रैफिक पुलिस चेक पोस्ट निर्माण की वजह से ऑटो लगाने की जगह ही नहीं बच रही है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी से भी आग्रह किया गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि निमार्ण कार्य को रोकना उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है. संघ के महासचिव मुर्तजा अली ने कहा कि सड़क पर ऑटो नहीं लगाया जा सकता है. पुल के नीचे ऑटो लगाने की जगह नहीं बच रही है. ट्रैफिक चेक पोस्ट निर्माण के विरोध में रविवार को धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola