Live Updates

Bihar Breaking News Live: गृहमंत्री के कार्यक्रम से पहले बम बनाए जाने का मामला गंभीर, NIA जांच की मांग

Updated at : 02 Apr 2023 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: गृहमंत्री के कार्यक्रम से पहले बम बनाए जाने का मामला गंभीर, NIA जांच की मांग

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:37 PM. 2 Apr 237:37 PM. 2 Apr

गृहमंत्री के कार्यक्रम से पहले बम बनाए जाने का मामला गंभीर, NIA जांच की मांग

सासाराम- सासाराम ब्लास्ट में NIA जांच की मांग, बीजेपी सांसद छेदी पासवान ने की मांग, गृहमंत्री के कार्यक्रम से पहले बम बनाए जाने का मामला गंभीर,सासाराम में बम बनाने के दौरान हुए थे 6 घायल.

7:37 PM. 2 Apr 237:37 PM. 2 Apr

कैरमबोर्ड के विवाद में चार घायल 

गोपालगंज- कैरमबोर्ड के विवाद में भिड़े दो पक्ष,बच्चों के बीच कैरमबोर्ड के विवाद बनी हिंसक,चाकू और लाठी डंडे से मारपीट में 4 घायल,थावे के मीरअलीपुर गांव की घटना.

7:37 PM. 2 Apr 237:37 PM. 2 Apr

बेलगाम हुए जदयू के विधायक गोपाल मंडल

जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने खुले मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध करने वालों को लेकर विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का विरोध हमारे सामने कोई करता ही नहीं है, विरोध करेगा तो कार्रवाई करेंगे. इस बयान के बाद जेडीयू विधायक एक बार फिर विवादों से घिरते दिख रहे हैं.

7:37 PM. 2 Apr 237:37 PM. 2 Apr

छोटे सरकार गिरोह का मास्टरमाइंड गया से गिरफ्तार

नरकटियागंज में एक चावल कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगकर हड़कंप मचाने वाले छोटे सरकार गिरोह के मास्टर माइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले भी दो व्यवसाइयों से रंगदारी मांगने के मामले उसके खिलाफ दर्ज है. 

7:37 PM. 2 Apr 237:37 PM. 2 Apr

धमाके में जख्मी व्यक्ति अपराधी, डीजीपी बोले- कोई बख्शा नहीं जायेगा

बिहार के डीजीपी ने कहा कि रामनवमी के मौके पर प्रयाप्त सुरक्षा के इंतेजमात थे. हिंसा के बाद और बल तैनात किया गया है. बम धमाके में जख्मी व्यक्ति अपराधी प्रवृति का है. डीजीपी बोले- कोई बख्शा नहीं जायेगा. हर फुटेज की जांच हो रही है.

7:37 PM. 2 Apr 237:37 PM. 2 Apr

देश छोड़ कर जाना होगा

नवादा. बिहार के नवादा पहुंचे राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने कहा कि रामनवमी शोभा यात्रा में जो लोग गोलीबारी और बमबाजी कर रहे हैं, उन्हें देश छोड़ कर जाना होगा. बता दें कि नवादा जिले के इंटर विद्यालय हिसुआ के मैदान में संबोधन के दौरान राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने यह बयान दिया.

7:37 PM. 2 Apr 237:37 PM. 2 Apr

नवादा में गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन, मोदी फिर बनेंगे पीएम

नवादा में गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन, मोदी फिर पीएम बनेंगे. नीतीश कुमार न पीएम बनेंगे न लालू जी के बेटे को सीएम बनाएंगे. नवादा आया हूं और सासाराम भी जाना था, लेकिन दुर्भाग्य से वहां गोलियां चल रही हैं, लोग मर रहे हैं. मैं वादा करता हूं कि अगली बार सासाराम जरूर आउंगा. मैं सासाराम की जनता से क्षमा मांगता हूं. मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द वहां शांति कायम हो. शाह ने कहा कि राज्य सरकार से बात करने का कोई मतलब नहीं है. मैंने राज्यपाल से हालात पर बात की तो ललन बाबू को बुरा लग गया. मैं देश का गृहमंत्री हूं और बिहार भी देश का ही हिस्सा है.

7:37 PM. 2 Apr 237:37 PM. 2 Apr

नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा का दावा, अबतक 80 लोगों की हुई गिरफ्तारी

नालंदा के SP अशोक मिश्रा ने कहा कि अबतक 80 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. कर्फ़्यू नहीं है. धारा 144 को सख्ती से लागू किया गया है. कल रात कुछ इलाकों में फ़ायरिंग हुई. 1 की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि अफवाह पर ध्यान नहीं दें. माहौल खराब करने को बख्शा नहीं जाएगा.

7:37 PM. 2 Apr 237:37 PM. 2 Apr

नवादा पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, सम्राट अशोक को दी पुष्पांजलि

गृहमंत्री अमित शाह नवादा पहुंच गये हैं. उन्होंने वहां आयोजित सभा में पहुंचकर सम्राट अशोक को पुष्पांजलि अर्पित की. अमित शाह को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं.

7:37 PM. 2 Apr 237:37 PM. 2 Apr

रोहतास पुलिस ने इन अफवाहों का किया खंडन

रोहतास पुलिस ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया जिसमें दावा किया जा रहा था कि ‘सासाराम में मुसलमानों के डर से हिंदू अपना घर छोड़ रहे हैं’. पुलिस ने कहा कि यह पूरी तरह निराधार और बेतुकी अफवाह है. किसी ने अपना मोहल्ला नहीं छोड़ा है. हम आम जनता से अपील करते हैं कि ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. सासाराम में स्थिति शांतिपूर्ण और सामान्य है.

7:37 PM. 2 Apr 237:37 PM. 2 Apr

शहर भर में छापेमारी जारी

विनीत कुमार, एसपी रोहतास ने कहा कि शहर भर में छापेमारी जारी है, अब तक 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और फ्लैग मार्च किया गया है.

1:45 PM. 2 Apr 231:45 PM. 2 Apr

सासाराम में स्थिति शांतिपूर्ण, डीएम ने अफवाह फैलानेवालों को दी चेतावनी

धर्मेंद्र कुमार, डीएम रोहतास ने कहा कि सासाराम में स्थिति शांतिपूर्ण है. कल, हमें सूचना मिली कि एक समुदाय के कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल पर विस्फोटक फेंका है. 6 लोग घायल हो गए, लेकिन उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई. घटना स्थल को देखने से स्पष्ट हो रहा है कि विस्फोट विस्फोटकों की गलत हैंडलिंग के कारण हुआ. शहर में 1100-1200 सुरक्षाकर्मी तैनात. जनता अफवाहों पर विश्वास न करे.

1:34 PM. 2 Apr 231:34 PM. 2 Apr

नालंदा हिंसा पर आक्रामक गिरिराज 

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद बिहारशरीफ का माहौल बेहद खराब हो गया तो अब इसे लेकर सियासत भी गरम हो गयी है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर एकबार पाकिस्तान से जोड़कर बयान दिया है. भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने हिंदुओं के लिए चिंता जताई है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए प्रशासन को निशाने पर लिया है.

1:34 PM. 2 Apr 231:34 PM. 2 Apr

बिहारशरीफ हिंसा पर पुलिस पर आरोप

बिहारशरीफ हिंसा पर अब पुलिस ताबड़तोड़ गिरफ्तारी कर रही है. वहीं महिलाओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

1:34 PM. 2 Apr 231:34 PM. 2 Apr

वैशाली में जहरीली शराब से मौत की आशंका

वैशाली में शनिवार देर रात को एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. वहीं एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है. महुआ थाना क्षेत्र के परमानंदपुर मनिकपुर में ये घटना घटी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिजनों ने शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने और मौत होने का दावा किया है.

1:34 PM. 2 Apr 231:34 PM. 2 Apr

सासाराम में बम ब्लास्ट पर बोले रोहतास डीएम

सासाराम में बम ब्लास्ट को लेकर डीएम का बयान आया है. ज़िलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रात 8-8:30 बजे सूचना मिली थी कि एक समुदाय के लोगों द्वारा एक समुदाय के धार्मिक स्थल पर विस्फोटक फेंका गया, जिसमें 6 लोग घायल हुए. जांच में पता चला कि बगल के कमरे में रखे विस्फोटक को गलत तरह से रखा था। FSL की टीम ने भी इसकी सत्यता की है. हमने फोर्स तैनात की है. लोग अफवाहों पर ध्यान न दें

1:34 PM. 2 Apr 231:34 PM. 2 Apr

गृह मंत्री अमित शाह ने गवर्नर से की बात

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में हिंसक घटनाओं को लेकर बिहार के गवर्नर से बात की है. सूबे में और अधिक अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती केंद्र सरकार करेगी.

1:34 PM. 2 Apr 231:34 PM. 2 Apr

बिहारशरीफ में कर्फ्यू नहीं

बिहारशरीफ में हिंसा के बाद कर्फ्यू नहीं लगाया गया है. डीएम ने बताया कि यहां अभी धारा 144 लागू किया गया है.

1:34 PM. 2 Apr 231:34 PM. 2 Apr

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक पिकअप और ट्रक की टक्कर में पिकअप चालक की मौत हो गयी. घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरों गांव के पास एनएच 28 की है. जहां शनिवार देर रात को ये हादसा हुआ.

1:34 PM. 2 Apr 231:34 PM. 2 Apr

मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान मारपीट

मुंगेर: नयारामनगर थाना के गढ़ीरामपुर में प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. दंडाधिकारी और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मारपीट व पथराव शुरू हुआ तो वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. दंडाधिकारी और पुलिस के सामने लोग भीड़ गये.

1:34 PM. 2 Apr 231:34 PM. 2 Apr

बिहारशरीफ में इंटरनेट बंद

बिहारशरीफ में लोगों को बाहर निकलने पर रोक लगा दी गयी है. वहीं इंटरनेट सेवा भी बंद कर दिया गया है.

1:34 PM. 2 Apr 231:34 PM. 2 Apr

सासाराम में बम ब्लास्ट

सासाराम में बम ब्लास्ट की घटना घटी है. 6 आदमी जख्मी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए BHU भेजा गया है.

1:34 PM. 2 Apr 231:34 PM. 2 Apr

बिहारशरीफ में धारा 144 लागू

बिहारशरीफ में धारा 144 लागू कर दिया गया है. हिंसा की घटना के बाद माहौल बिगड़ा तो कर्फ्यू लागू किया गया.

1:34 PM. 2 Apr 231:34 PM. 2 Apr

बिहारशरीफ में शनिवार को छिड़ी हिंसा

बिहारशरीफ में शनिवार को छिड़ी हिंसा के दौरान उपद्रवियों की गोली लगने से पहड़पुरा मुहल्ला निवासी रवींद्र प्रसाद का पुत्र गुलशन कुमार घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहां पर उसकी हालत खराब देख डॉक्टरों ने विम्स पावापुरी रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस के जवान पहुंचे और उपद्रवियों को खदेड़ दिया. उपद्रवियों को रोकने के लिए पहड़पुरा मुहल्ले को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

1:34 PM. 2 Apr 231:34 PM. 2 Apr

पटना का हवा खराब

पटना की हवा मौसम बदलने के बाद अब पहले से काफी साफ हो गयी है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार की शाम 7 बजे तारामंडल इलाके में हवा सबसे साफ दर्ज की गयी. यहां एक्यूआइ 69 था. इस इलाके में प्रदूषण का मुख्य कारण एनओ 2 था. वहीं पीएम 2.5 मात्र 65 दर्जकिया गया. दानापुर में डीआरएम कार्यालय के पास भी एक्यूआइ मात्र 80 रहा है. गवर्नमेंट हाइ स्कूल शिकारपुर, पटना सिटी इलाके में एक्यूआइ 106 दर्जकिया गया है.

6:15 AM. 2 Apr 236:15 AM. 2 Apr

बिहारशरीफ में फिर हिंसा

बिहारशरीफ में फिर हिंसा भड़काने का प्रयास किया गया. शनिवार देर शाम को हुई गोलीबारी में युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola