Live Updates

Bihar Breaking News Live : CM नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर की गया में इमरजेंसी लैंडिंग

Updated at : 19 Aug 2022 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live : CM नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर की गया में इमरजेंसी लैंडिंग

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:27 PM. 19 Aug 228:27 PM. 19 Aug

समस्तीपुर में बदमाशों ने कारोबारी को गोली मारकर की लूटपाट

समस्तीपुर में बदमाशों ने कारोबारी को गोली मारकर लूटपाट की. जानकारी के अनुसार कारोबारी से दो लाख रुपये छीनकर अपराधी फरार हो गए. घटना मथुरापुर ओपी के विकास नगर इलाके में हुई है.

8:27 PM. 19 Aug 228:27 PM. 19 Aug

अवध बिहारी चौधरी बन सकते हैं बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने मिलकर बिहार विधान परिषद के सभापति और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के लिए नामों को फाइनल कर लिया है. जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा अध्यक्ष आरजेडी कोटे से होगा. जबकि बिहार विधानपरिषद में सभापति जेडीयू कोटे से होगा.

8:27 PM. 19 Aug 228:27 PM. 19 Aug

मधेपुरा पुलिस अपराध की योजना बना रहे चार बदमाशों को पकड़ा

मधेपुरा पुलिस ने हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटे चार अपराधियों को दबोचा. पुलिस ने बदमाशों के पास से 17 राउंड जिंदा कारतूस और चार देसी कट्टा बरामद किया है. यह कार्रवाई चौसा पुलिस द्वारा की गयी है.

8:27 PM. 19 Aug 228:27 PM. 19 Aug

छपरा पुलिस ने पेट्रोल पंप लूटकांड का 24 घंटे में किया उद्भेदन

छपरा पुलिस ने पेट्रोल पंप लूटकांड का वारदात के महज 24 घंटे में उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने लूट के 7 लाख 80 हज़ार रुपये भी बरामद कर लिया है. बता दें कि लूट मुफ्फसिल थाना के नेवाज़ी टोला इलाके में स्थित पेट्रोल पंप पर 8 लाख 30 हजार रुपये की लूट हुई थी. शेष राशि को पुलिस रिकवर करने की कोशिश कर रही है.

8:27 PM. 19 Aug 228:27 PM. 19 Aug

नालंदा के सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विंडीडीह मध्य विद्यालय के एक शिक्षक को सिलाव थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शिक्षक पर फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी करने का आरोप है.

8:27 PM. 19 Aug 228:27 PM. 19 Aug

आरा में ट्रक-ऑटो के बीच भीषण टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, 8 घायल

आरा में ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर के पास हुआ. घायलों की पहचान बक्सर के सेमरी निवासी के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस मामले क जांच पड़ताल कर रही है.

8:27 PM. 19 Aug 228:27 PM. 19 Aug

सीएम नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर की गया में इमरजेंसी लैंडिंग

खराब मौसम के चलते गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई. बता दें कि मुख्यमंत्री सूखा प्रभावित क्षेत्र में सर्वेक्षण करने के लिए गए हुए थे.

11:32 AM. 19 Aug 2211:32 AM. 19 Aug

पटना के गंगा नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर सड़क जाम कर दिया

पटना के गंगा नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई. एलसीटी घाट पर ये हादसा हुआ.आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई.

11:32 AM. 19 Aug 2211:32 AM. 19 Aug

पटना में ब्राउन सुगर के साथ दो लोगों की गिरफ्तारी, पूछताछ जारी

पटना में ब्राउन सुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मामला गर्दनीबाग थाना का है.

11:32 AM. 19 Aug 2211:32 AM. 19 Aug

पटना सहित 15 जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि पटना सहित 15 जिलों में बारिश के आसार है. बक्सर,अररिया भोजपुर, गया, औरंगाबाग, अरवल समेत कई जिलों में आज बारिश की संभावना है.

11:32 AM. 19 Aug 2211:32 AM. 19 Aug

सीएम नीतीश कुमार आज सूखे का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

सीएम नीतीश आज सूखे का जायजा लेंगे. पटना, भोजपुर,बक्सर,औरंगाबाद समेत कई जिलों का एरियल सर्वे करेंगे. कई मंत्री और अधिकारियों का दल भी मौजूद रहेगा सर्वे के बाद अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

11:32 AM. 19 Aug 2211:32 AM. 19 Aug

पूर्व सांसद आनंद मोहन मामले में जांच कमेटी ने DM को सौंपी रिपोर्ट

पूर्व सांसद आनंद मोहन मामले में जांच कमेटी ने DM को जांच रिपोर्ट सौंपा दी है. समाहरणालय के नाजिर और सहायक नाजिर पर आरोप लगा है. गेस्ट हाउस के स्टाफ भी बदले जाएंगे.

11:32 AM. 19 Aug 2211:32 AM. 19 Aug

मधुबनी में ट्रक की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़े, चार लोगों की मौत

मधुबनी में भीषण सड़क हादसा हो गई. ट्रक की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

8:48 AM. 19 Aug 228:48 AM. 19 Aug

ट्रेन से कट पटना के लोको पायलट की मौत

छपरा. छपरा जंक्शन पर डाउन लिच्छवी ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत हो गयी. मृत पटना जिले के बुद्धा कॉलोनी निवासी मिथिलेश शर्मा का पुत्र सतीश कुमार बताया जाता है. जानकारी के अनुसार युवक अपने घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहा था कि तभी ट्रेन प्लेटफॉर्म से जाने लगी. इसी क्रम में चलती ट्रेन की चपेट में आ गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया. सहकर्मियों व आरपीएफ के जवानों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण काफी दूर तक वह घसीटते चले गये और उन्हें अंदरूनी चोटें भी आयी थीं. मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, पटना से छपरा के लिए निकल पड़े. देर शाम तक शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola