Live Updates

Bihar Breaking News Live: औरंगाबाद में कार का शीशा तोड़ सवार लोगों के साथ मारपीट, पुलिस कर रही जांच

Updated at : 19 Jan 2023 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: औरंगाबाद में कार का शीशा तोड़ सवार लोगों के साथ मारपीट, पुलिस कर रही जांच

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
6:51 PM. 19 Jan 236:51 PM. 19 Jan

औरंगाबाद में कार का शीशा तोड़ सवार लोगों के साथ मारपीट

औरंगाबाद में एक कार पर सवार लोगों से मारपीट कर उस कार का शीशा तोड़ दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना गुरुवार की अपराह्न करीब तीन बजे दाउदनगर के नहर रोड में हुई है. घटना का अंजाम देने का आरोप एक दूसरी कार पर सवार लोगों पर लगा है.

6:22 PM. 19 Jan 236:22 PM. 19 Jan

दिल्ली एम्स में भर्ती हुए उपेन्द्र कुशवाहा 

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा दिल्ली एम्स में भर्ती हुए है. वे तीन दिनों तक अस्पताल में रहेंगे.

6:22 PM. 19 Jan 236:22 PM. 19 Jan

कट्टा व दो कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

सीवान में भगवानपुर थाना क्षेत्र में एनएच- 331 पर हिलसर गांव के पोल फैक्ट्री के समीप बुधवार को थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने शक के आधार पर दो लोगों को पकड़ा. गिरफ्तार बदमाशों में से मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली गांव के जितेंद्र कुमार के पास से एक लोडेड कट्टा और भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के अनूप कुमार के पास से एक कारतूस बरामद हुआ.

6:22 PM. 19 Jan 236:22 PM. 19 Jan

मधुबनी में युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का वीडियो वायरल

मधुबनी के धनहा थाना क्षेत्र के जोगीटोला गांव में एक युवक को बंधक बनाकर ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है. यह घटना बुधवार की रात की बतायी जा रही हैं. हालांकि वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं कर रहा है. वायरल वीडियो में युवक अपना नाम पिपरपाती बाबू टोला गांव निवासी राधेश्याम मल्लाह बता रहा है. ग्रामीणों के मदद से युवक को बंधक बनाकर मारपीट किया गया. युवक हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है, फिर भी लोग पीटते नजर आ रहे हैं.

6:22 PM. 19 Jan 236:22 PM. 19 Jan

वैशाली में छात्रा को पेट्रोल डालकर जलाया

वैशाली से बड़ी खबर आ रही है. एक छात्रा को पेट्रोल डालकर जला दिया गया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है.

6:22 PM. 19 Jan 236:22 PM. 19 Jan

भागलपुर में सिलेंडर में लगी आग

भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. अलीगंज में सिलेंडर में आग लगने की सूचना है. इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल है.

2:26 PM. 19 Jan 232:26 PM. 19 Jan

वैशाली में युवकों ने छात्रा को जलाया

वैशाली में दो बदमाश युवकों ने मिलकर एक छात्रा को आग लगाकर जलाने की कोशिश की. घटना राजापाकर थाना क्षेत्र की है. हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी है. जिसका उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

2:26 PM. 19 Jan 232:26 PM. 19 Jan

भोजपुर के संदेश में सीएम के स्वागत में जीविका दीदियों ने गाया लोक गीत

भोजपुर में सीएम नीतीश के स्वागत में जीविका दीदियों ने लोक गीत गाया. इस दौरान सीएम ने ताली बजा कर उनका हौसला बढ़ाया.

2:26 PM. 19 Jan 232:26 PM. 19 Jan

सीएम ने की जीविका दीदियों की तारीफ, कहा पूरी तरीके से अलर्ट रहती हैं

भोजपुर के संदेश में सीएम ने जीविका दीदियों के स्टॉल का निरीक्षण. किया सीएम ने जीविका दीदियों की तारीफ करते हुए कि कहा पूरी तरीके से अलर्ट रहती हैं जीविका दीदी. वे पुलिस को एक्टिव भी रखती हैं.

2:26 PM. 19 Jan 232:26 PM. 19 Jan

समाधान यात्रा के तहत भोजपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

समाधान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भोजपुर पहुंचे. इस दौरान सीएम के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वित्त मंत्री विजय चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे. मौके पर सीएम ने बायो फ्लॉक फिश फ्लांट का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले दूसरे राज्यों से मछली आती थी, अब फिश फ्लांट बनने से आत्मनिर्भरता बढ़ेगी.

2:26 PM. 19 Jan 232:26 PM. 19 Jan

मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने घर में घुसकर दिन दहाड़े फायरिंग की

मुजफ्फरपुर में लूटपाट करने के इरादे से बदमाशों ने घर में घुसकर अचानक फायरिंग की. घर में महिला के एक ग्रुप की बैंक संबंधित कार्यों को लेकर बैठक चल रही थी. घटना की पुष्टि टाउन डीएसपी राधव दयाल ने की है.

2:26 PM. 19 Jan 232:26 PM. 19 Jan

गोपालगंज जिले में जल्द ही शुरू होगा एयरपोर्ट

बिहार में दरभंगा के बाद केंद्र सरकार की उड़ान योजना में शामिल गोपालगंज का सबेया एयरपोर्ट जल्द ही चालू हो जाएगा. एयरपोर्ट को विकसित करने की दिशा में काम शुरू हो चुका है. पिछले दो सप्ताह से रक्षा मंत्रालय की टीम स्थानीय प्रशासन के साथ जमीन का सर्वे कर रही है.

2:26 PM. 19 Jan 232:26 PM. 19 Jan

समाधान यात्रा के तहत आज भोजपुर में सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समाधान यात्रा के तहत भोजपुर में रहेंगे. सीएम यहां पर लगभग 6 घंटे रहेंगे. इस दौरान वे जिले में हुए विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट और जीविका दीदियों के साथ संवाद करेंगे. सीएम कोईलवर प्रखंड के धनडीहा प्लस टू विद्यालय हाईटेक स्कूल का निरीक्षण भी करेंगे.

2:26 PM. 19 Jan 232:26 PM. 19 Jan

पटना में कोरोना लगभग नहीं के बराबर 

पटना जंक्शन पर बीते 25 दिनों से कोरोना का जांच किया जा रह है. सुखद पहलू यह है कि जंक्शन पर एक भी संक्रमित मरीज की पुष्टि इन बीते दिनों में नहीं हुई है.

2:26 PM. 19 Jan 232:26 PM. 19 Jan

बिहार में जंगली सूअर और नीलगाय मारने पर लगी रोक हटायी गयी

बिहार में जंगली सूअर और नीलगाय मारने पर लगी रोक को हटा लिया गया है. इस संबंध में वन एवं पर्यावरण विभाग ने निर्देश जारी किये हैं.

2:26 PM. 19 Jan 232:26 PM. 19 Jan

पटना के फुलवारी शरीफ में बेहोशी की हालत में मिली महिला

दानापुर के फुलवारी शरीफ में पुलिस ने एक महिला को अचेत अवस्था में बरामद किया है. महिला ने हाथ-पैर बांधे थे. जानकारी के मुताबिक महिला ने होश में आने के बाद अपने ससुराल के लोगों पर हाथ-पैर बांध कर फेंकने का आरोप लगाया है.

8:04 AM. 19 Jan 238:04 AM. 19 Jan

समाधान यात्रा के तहत 29 को शेखपुरा पहुंचेंगे सीएम 

शेखपुरा में 29 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा होनी है. सीएम यहां जीविका दीदियों के साथ बातचीत करने के बाद विकास कार्यों का जायजा लेंगे.

7:54 AM. 19 Jan 237:54 AM. 19 Jan

सहरसा में बदमाशों ने छात्र को मारी गोली

सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल छात्र को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में दाखिल करवाया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.

7:54 AM. 19 Jan 237:54 AM. 19 Jan

बिहार में रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड

पटना मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले दो दिन तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. 20 जनवरी के बाद से पारे में धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज होने का पूर्वानुमान है. फिलहाल बिहार में अभी रात में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी. दरअसल सर्द पछुआ अभी भी बिहार में पश्चिम से पूर्व तक बह रही है. इसलिए आगामी 48 घंटे तक पारे में कोई बड़े बदलाव की आशंका नहीं है. पटना का मौसम अगले छह दिन तक बेहतर रहने का अनुमान है. इस दौरान जहां दिन में धूप खिली रहेगी और इसके कारण दिन का तापमान 21 डिग्री से अधिक रहेगा, वहीं रात में तापमान में तेजी से गिरावट आयेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola