Live Updates

Bihar Breaking News Live:पटना के स्कूल 7 जनवरी तक बंद, ठंड के कारण डीएम ने दिया आदेश

Updated at : 01 Jan 2023 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live:पटना के स्कूल 7 जनवरी तक बंद, ठंड के कारण डीएम ने दिया आदेश

Bihar Breaking News Live: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:59 PM. 1 Jan 237:59 PM. 1 Jan

पटना के स्कूल 7 जनवरी तक बंद, ठंड के कारण डीएम ने दिया आदेश

पटना के स्कूल 7 जनवरी तक बंद, ठंड के कारण डीएम ने दिया आदेश. मौसम विभाग ने कल घने कोहरे की चेतावनी जारी की है.

6:39 PM. 1 Jan 236:39 PM. 1 Jan

बिहारशरीफ में ट्रेन की चपेट में आकर महिला का पैर कटा

बिहारशरीफ के फतुहा- इस्लामपुर रेलखंड के हिलसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चढ़ने के दौरान एक महिला का पैर फिसलने से वह ट्रेन की चपेट में आ गई. जिससे उसका बायां पैर कट गया. आसपास के लोग की मदद से उसे हिलसा के अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया.

6:39 PM. 1 Jan 236:39 PM. 1 Jan

वारंटी को पकड़ने गए दारोगा को अपराधियों ने पीटा

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पटना के दीघा थाना क्षेत्र के जहाज घाट में एक अपराधी ने अपने समर्थकों के साथ दीघा थाने के दरोगा की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस की पिटाई की खबर के बाद पुलिस महकमें में खलबली मच गई है.

6:39 PM. 1 Jan 236:39 PM. 1 Jan

पुलिस ने नशे की हालत में दो युवती समेत 8 युवकों को पकड़ा

बिहार के नालंदा में पुलिस ने दो युवती समेत दस लोगों को पकड़ा है. सोहसराय थाना क्षेत्र में न्यू ईयर का जश्न के दौरान बार-बालाओं के साथ शराब के नशे में ठुमके लगा रहे थे. जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आठ युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

6:39 PM. 1 Jan 236:39 PM. 1 Jan

नालंदा में PHED कर्मी को बदमाशों ने मारी गोली

बिहार के नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र रेलवे स्टेशन पर बाइक सवार बदमाशों ने पीएचईडी कर्मी को गोली मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी कर्मी को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के विम्स रेफर कर दिया गया.

6:39 PM. 1 Jan 236:39 PM. 1 Jan

खगड़िया में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

खगड़िया में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गयी. दोनों युवक पूजा करने मंदिर जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ.

12:01 PM. 1 Jan 2312:01 PM. 1 Jan

CM नीतीश कुमार आज जाएंगे अपने गांव कल्याण बीघा

नये साल पर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा स्थित अपने गांव कल्याण बीघा जाएंगे. नालंदा प्रस्थान से पूर्व सीएम अणे मार्ग में राजनीतिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

12:01 PM. 1 Jan 2312:01 PM. 1 Jan

पटना में कल स्टार्ट अप को-वर्किंग पैलेस का उद्घाटन करेंगे CM नीतीश

पटना में कल सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को-वर्किंग पैलेस का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि को-वर्किंग पैलेस मौर्यालोक परिसर में बना है.

12:01 PM. 1 Jan 2312:01 PM. 1 Jan

मुंगेर के चंडिका स्थान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नये साल पर पूजा-पाठ के लिए राज्यभर के मंदिरों में अहले सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. मुंगेर के चंडिका स्थान में भी दर्शन-पूजन के लिए सुबह चार बज से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी. बात दें कि देश के 52 शक्तिपीठों में मुंगेर का चंडिका स्थान भी शामिल है. नवरात्र में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है. मान्‍यता है कि यहां देवी सती का नेत्र गिरा था. इसके बाद यहां मंदिर की स्थापना हुई थी. शक्तिपीठ में मां की बाईं आंख की पूजा की जाती है. मंदिर के पुजारी ने बताया कि कि यहां अंग प्रदेश के राजा कर्ण हर दिन सवा मन सोना दान करते थे. महाभारतकाल में इसका वर्णन भी है.

12:01 PM. 1 Jan 2312:01 PM. 1 Jan

नए साल पर सीवान के दरौली में सरयू नदी के बीच पिकनिक मनाने पहुंच रहे लोग

नये साल पर सीवान के दरौली में मुंबई के जुहू बीच जैसा नजारा देखने को मिला. सरयू नदी के बीच में लोग जमकर पिकनिक मना रहे हैं. यह पिकनिक स्पॉट युवाओं के लिए काफी पसंदीदा जगह है. यहां दूरदराज से भी सैलानी पिकनिक का आनंद लेने आते हैं. चारों तरफ नदी के बीचो-बीच भारी संख्या संख्या में लोग एकत्रित होकर न्यू ईयर को सेलिब्रेट कर रहे हैं. वहीं कुछ नाव पर बैठकर नदी में आनंद लेते हुए सेल्फी लेते नजर आये.

12:01 PM. 1 Jan 2312:01 PM. 1 Jan

महागठबंधन सरकार की संपत्ति सावर्जनिक की गई

बिहार कैबिनेट के मंत्रियों ने अपने संपत्ति का ब्यौरा जारी किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी अपने सपंत्ति की जानकारी साझा की है. मुख्यमंत्री ने इस बार अपनी संपत्ति में बेटे की संपत्ति का जिक्र नहीं किया है. सीएम नीतीश के अपने नाम पर 16 लाख 68 हजार 869 रुपए की चल संपत्ति है.

7:38 AM. 1 Jan 237:38 AM. 1 Jan

पटना के महावीर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

नये साल पर पटना के महावीर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. मंदिर से लेकर जीपीओ गोलंबर तक यहां भीड़ लगी हुई है. लंबी लाइन लगाकर भक्त हनुमान जी के दर्शन के लिए लंबी लाइन में लगे हैं. इस मंदिर को मनोकामना मंदिर माना जाता है इसलिए यहां दूर-दूर से लोग पूजा करने पहुंचते हैं. साल की शुरुआत पर लोग यहां आ रहे हैं. मंदिर में रामभक्त हनुमान की युग्म प्रतिमाएं एक साथ हैं. पहली प्रतिमा ‘परित्राणाय साधूनाम’ यानि अच्छे लोगों की सुरक्षा के लिए और दूसरी ‘विनाशाय च दुष्कृताम’ जिसका अर्थ है- दुष्ट लोगों की बुराई दूर करने के लिए। उत्तर भारत के प्रमुख मंदिरों में से एक है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola