बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका, फिर JDU में लौटे नवल शर्मा

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

नवल शर्मा चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) का साथ छोड़ दोबारा नीतीश कुमार की जदयू में शामिल हो गए हैं. पटना में जदयू के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ने नवल शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई.

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) को बड़ा झटका लगा है. आज नवल शर्मा ने एक बार फिर नीतीश कुमार की जदयू का दामन थामा लिया. नवल शर्मा जदयू के पूर्व प्रवक्ता रह चुके हैं और लंबे समय से राजनीति से दूर थे. आज एक बार फिर जदयू में उनकी वापसी हुई है. पटना में जदयू कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवल शर्मा अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हो गए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता दिलाई.

नीतीश कुमार में जताया भरोसा

जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नवल शर्मा ने कहा कि मैं तीन बार पार्टी का प्रवक्ता रह चुका हूं. उन्होंने बताया कि सीएम नीतीश कुमार की समाजवादी सोच के कारण ही वो पहले उनसे जुड़ा रहा. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उनका स्वागत किया. मिलन समारोह में उन्होंने कहा, “तीन बार मैं पार्टी का प्रवक्ता रह चुका हूं. नीतीश कुमार की समाजवादी सोच के साथ में पहले भी उनसे जुड़ रहा. अब एक बार फिर से उनके विकास कार्यों को लेकर अपनी पूरी ताकत से पार्टी का काम करूंगा.”

2021 में चिराग की पार्टी के साथ जुड़े

2021 में नवल किशोर ने जेडीयू से इस्तीफा दिया और चिराग पासवान की एलजेपी (आर) में शामिल हो गए थे. अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अब एक बार फिर वो जदयू में शामिल हो गए. इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा, ” नवल शर्मा की घर वापसी हुई है. उनके समर्थकों को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है. नवल शर्मा के जदयू में आने से 2025 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी.”

कुछ दिन पहेल श्याम रजक भी हुए थे जेडीयू में शामिल

मिलन समारोह के मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव मिलजुल कर लड़ना है. नवल शर्मा को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि जदयू उनका पूरा ख्याल रखेगी. बता दें कि हाल में ही दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्याम रजक की जदयू में आरजेडी से घर वापसी हुई है. उन्होंने त्यागपत्र में राजद आलाकमान पर कई गंभीर आरोप लगाये थे.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन