ePaper

Bihar News: भोजपुर में दीप जला रहे युवक के सिर में अपराधियों ने मारी गोली, हायर सेंटर रेफर

Updated at : 01 Nov 2024 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News| Bihar News: Councilor's nephew shot by criminals in Patna, the incident took place during robbery

Bihar Crime News

Bihar News: बिहार के भोजपुर में गुरुवार को दिवाली की रात घर में दीप जला रहे युवक के सिर में अपराधियों ने गोली मार दी. घायल युवक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव निवासी रविंद्र सिंह का 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के भोजपुर में गुरुवार को दिवाली की रात घर में दीप जला रहे युवक के सिर में अपराधियों ने गोली मार दी. घायल युवक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव निवासी रविंद्र सिंह का 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है. परिजनों ने कहा कि पट्टीदार से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. पहले भी उनलोगों ने गोलीबारी की थी. उस समय थाना में केस दर्ज कराया था.

पहले से दर्ज केस को उठाने की वे लोग लगातार धमकी दे रहे थे. हमलोगों ने मना किया उसी पर वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव की बताई जा रही है.

युवक को सिर में दाहिने साइड लगी गोली

जानकारी के अनुसार, घायल युवक को सिर में दाहिने साइड गोली लगी है. युवक को पहले परिजनों द्वारा सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां युवक का प्राथमिक इलाज चला, फिर उसे पटना रेफर कर दिया गया. परिजन पटना न ले जाकर आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए, पर वहां से भी उसे रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलने पर उतवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच परिजनों से जानकारी ली. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Also Read: पटना एयरपोर्ट पर 4 घंटे तक रुकी रही इंडिगो की फ्लाइट, बाथरूम में टिशू पेपर पर लिखा मिला बम, जानिए फिर क्या हुआ

युवक के भाई ने बताया, 12 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद

घायल युवक के बड़े भाई सूरज कुमार ने बताया कि 12 डिसमिल जमीन को लेकर 2022 से ही पट्टीदार से विवाद चल रहा है. पहले भी ये लोग गोलीबारी कर चुके हैं. जिसमें मेरी बहन मधुमाला घायल हुई थी. हमलोगों ने पट्टीदार पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. वे लोग केस उठाने का कई दिनों से दबाव बना रहे थे.

गुरुवार दीपावली की रात छोटा भाई नीरज कुमार सिंह अपने घर के बाहर दरवाजे पर दीप जला रहा था. आरोपियों का घर बगल में ही है. पट्टीदार रौनक, रोहित और अन्य अपने घर की छत पर चढ़े और भाई नीरज को गोली मार दी.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन