पटना एयरपोर्ट पर 4 घंटे तक रुकी रही इंडिगो की फ्लाइट, बाथरूम में टिशू पेपर पर लिखा मिला बम, जानिए फिर क्या हुआ

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Nov 2024 9:36 AM

विज्ञापन

Flight Bomb Threat: पटना एयरपोर्ट पर बम की अफवाह के बाद घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. बम की अफवाह के कारण इंडिगो की फ्लाइट रनवे पर 4 घंटे तक रुकी रही. यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है.

विज्ञापन

Flight Bomb Threat: पटना एयरपोर्ट पर बम की अफवाह के बाद घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. बम की अफवाह के कारण इंडिगो की फ्लाइट रनवे पर 4 घंटे तक रुकी रही. यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है.

बेंगलुरु से पटना पहुंची इंडिगो की फ्लाइट के बाथरूम में एयर होस्टेस ने टिशू पेपर पर Bomb 2 our Happy Diwali लिखा देखा. इसकी सूचना एयर होस्टेस ने फ्लाइट के मैनेजर और एटीएस को दी. जिसके बाद जांच-पड़ताल शुरू की गई. जब फ्लाइट में कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं मिला, उसके बाद फ्लाइट को बेंगलुरु के लिए रवाना कर दिया गया.

24 यात्रियों को लेकर बेंगलुरू के लिए भरना था उड़ान

बता दें कि, बुधवार की रात करीब 9:30 बजे इंडिगो 6E 6256 नंबर फ्लाइट बेंगलुरु से पटना पहुंची थी. क्रू मेंबर के साथ कुल 180 पैसेंजर उसपर सवार थे. यात्रियों जैसे उतरे उनका सामना दे दिया गया. इसी फ्लाइट को वापस 6E 6257 नंबर बनकर 10:30 बजे 24 पैसेंजर्स को लेकर बेंगलुरु के लिए उड़ान भरना था. इसके लिए चेकिंग किया जा रहा था. चेकिंग के दौरान फ्लाइट के बाथरूम में एयर होस्टेस को टिशू पर Bomb 2 Our Happy Diwali लिखा मिला. जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया.

Also Read: बिहार पुलिस को बड़ी सफलता, 820 कारतूस के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार

आनन-फानन में दी गई एटीएस और CISF को जानकारी

टिशू मिलने के बाद आनन-फानन में एटीएस और CISF को जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को फ्लाइट से दूर किया. इसके बाद एक-एक सामान की गहनता से जांच की गई, लेकिन कुछ मिला नहीं. जिसके बाद करीब 1:30 बजे विमान को रवाना कर दिया गया. इस दौरान यात्रियों में भय का माहौल था.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन