ePaper

भोजपुर में युवक के साथ लूटपाट करने की कोशिश, विरोध करने पर मुंह में मारी गोली

Updated at : 10 Aug 2024 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुर में युवक के साथ लूटपाट करने की कोशिश, विरोध करने पर मुंह में मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले डाटा एंट्री ऑपरेटर को बदमाशों ने गोली मार दी. ये घटना जिले के पीरो थाना क्षेत्र से जुड़ी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले डाटा एंट्री ऑपरेटर को बदमाशों ने गोली मार दी. ये घटना जिले के पीरो थाना क्षेत्र से जुड़ी है. जानकारी के मुताबिक़ बदमाश उसके लूटपाट करने के लिए पहुंचे थे, जिसका उसने विरोध किया तो बदमाशों ने मह में गोली मार दी. युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

बदमाशों ने मह में गोली मारी

बिहार के भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र जितौरा और हसवाडीह गांव के बीच स्थित धोबी घटवा के पास कुछ बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. दफ्तर से घर जाने के दौरान मनरेगा में डाटा ऑपरेटर से  कुछ बदमाशों ने लूटपाट करने की कोशिश की. जिसका विरोध डाटा ऑपरेटर ने किया तो बदमाशों ने उसके मुंह में गोली मार कर फरार हो गए.

मुंह और दांत जख्मी

घायल डाटा ऑपरेटर की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव निवासी रामाकांत महतो के 31 वर्षीय बेटे शशिकांत कुमार उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है. गोली लगने से शशिकांत का चेहरा और दांत जख्मी हो गया है. घायल शशिकांत जगदीशपुर प्रखंड मनरेगा कार्यालय में प्राइवेट डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं.

Also Read: राजधानी में अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

घायल ने क्या कहा

उन्होंने कहा कि घर लौटने के क्रम में अपराधियों घेर लिया था. बैग, मोबाइल और बाइक छिनने लगे। जब मैंने विरोध किया तो उनलोगों ने गोली मार दी. मैं गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मैंने फोन कर घटना की सूचना अपने परिजनों को दी. परिजनों तुरंत मौके पर पहुंचे और मुझे अस्पताल में भर्ती कराया. 

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन