बकरीद पर घर लौट रहे दारोगा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, ट्रक से जोरदार टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Jun 2025 7:26 PM

विज्ञापन

दुर्घटना में कार के उड़े परखच्चे

Bihar Road Accident: भोजपुर के आरा-बक्सर हाईवे पर बकरीद के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रैफिक थाना में तैनात दारोगा मोहम्मद जमालुद्दीन की ट्रक से टक्कर के बाद मौत हो गई. घर लौट रहे जमालुद्दीन की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bihar Road Accident: बिहार के भोजपुर जिले में बकरीद की खुशियों के बीच एक परिवार पर ग़म का पहाड़ टूट पड़ा, जब घर लौट रहे ट्रैफिक थाना में तैनात एसआई मोहम्मद जमालुद्दीन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा आरा-बक्सर हाईवे पर हुआ, जब उनकी कार एक तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने टकरा गई. भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और दरोगा मौके पर ही बुरी तरह घायल हो गए.

बकरीद की कुर्बानी के लिए लौट रहे थे घर

हादसे के वक्त एसआई जमालुद्दीन ईद के मौके पर बक्सर स्थित अपने घर जा रहे थे. वे आरा ट्रैफिक थाने में पदस्थापित थे और ड्यूटी से छुट्टी मिलने के बाद अपने परिवार के पास बकरीद की कुर्बानी के लिए लौट रहे थे. स्थानीय लोगों ने हादसे की आवाज़ सुनते ही घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई और तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी.

अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही तोड़ा दम

घायल हालत में दरोगा को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं कार चला रहा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है.

मृतक के बेटे इरफान ने बताया कि उनके पिता हर साल की तरह इस बार भी बकरीद पर घर लौट रहे थे. लेकिन इस बार उनकी घर वापसी हमेशा के लिए दर्द और मातम में बदल गई. पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनकी मौत पर गहरा शोक जताया है.

पुलिस महकमे में शोक की लहर

स्थानीय प्रशासन ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए हाईवे पर ट्रैफिक रेगुलेशन सख्त करने की बात कही है. साथ ही, बक्सर और भोजपुर के पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है, क्योंकि जमालुद्दीन को एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाना जाता था. इस हादसे ने त्योहार के जश्न को मातम में बदल दिया और एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही भरे ट्रैफिक सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Also Read: आवारा कुत्तों ने मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, रह गया बस कंकाल! 13 साल के बच्चे की गर्दन और सिर पर थे 16 गहरे घाव

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन