खूनी संघर्ष की आशंका से दहशत में हैं लोग

पीरो : फतेहपुर बाजार में शनिवार को दिनदहाड़े सिकरौल पैक्स अध्यक्ष के भाई राजेश कुमार पांडेय की गोली मार कर हत्या किये जाने की घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र में खूनी संघर्ष की आशंका को भांप कर लोग दहशत में हैं. फतेहपुर बाजार पर पुलिस का पहरा है. डीएसपी पुलिस बल के जवानों […]
पीरो : फतेहपुर बाजार में शनिवार को दिनदहाड़े सिकरौल पैक्स अध्यक्ष के भाई राजेश कुमार पांडेय की गोली मार कर हत्या किये जाने की घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र में खूनी संघर्ष की आशंका को भांप कर लोग दहशत में हैं. फतेहपुर बाजार पर पुलिस का पहरा है. डीएसपी पुलिस बल के जवानों के साथ कैंप कर रहे हैं. हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कई जगहों पर छापेमारी की गयी. हालांकि अभी अपराधी पुलिस की पकड़ में नहीं आये हैं.
मृतक के भाई के बयान पर छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शनिवार को दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद फतेहपुर बाजार में मची अफरातफरी के बाद यहां की दुकानें बंद हो गयी थी़ं दूसरे दिन रविवार को भी यहां लोगों के मन में दहशत कम नहीं दिखी़ इसी कारण रविवार को भी आधे दिन तक बाजार की लगभग सभी दुकानें बंद रही़ं दोपहर के बाद यहां हिम्मत जुटा कर कुछ लोग ही अपनी दुकानें खोल पाये़ हालांकि शनिवार को घटना के बाद से ही पुलिस की गश्त यहां लगातार जारी है़ रविवार को भी फतेहपुर बाजार में पुलिस के जवान तैनात दिखे, जबकि पुलिस की गाड़ियां क्षेत्र में गश्त लगाती भी नजर आयी लेकिन इसके बावजूद यहां लोग दहशत में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










