फायरिंग से थर्राया खुटहां

Published at :23 Dec 2016 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
फायरिंग से थर्राया खुटहां

दहशत . भूमि विवाद में दहशत फैलाने के लिए चलीं दो दर्जन गोलियां दबंगों ने निर्माणाधीन मकान को किया क्षतिग्रस्त घंटों बाद पहुंची इमादपुर थाने की पुलिस, विरोध में सड़क जाम पीरो : इमादपुर थाना क्षेत्र का खुटहां बाजार गुरुवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा. खुटहां बाजार में एक निर्माणाधीन मकान पर हथियारबंद […]

विज्ञापन

दहशत . भूमि विवाद में दहशत फैलाने के लिए चलीं दो दर्जन गोलियां

दबंगों ने निर्माणाधीन मकान को किया क्षतिग्रस्त
घंटों बाद पहुंची इमादपुर थाने की पुलिस, विरोध में सड़क जाम
पीरो : इमादपुर थाना क्षेत्र का खुटहां बाजार गुरुवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा. खुटहां बाजार में एक निर्माणाधीन मकान पर हथियारबंद दबंगों ने अचानक हमला बोल दिया और क्षतिग्रस्त कर दिया़. इस दौरान हमलावरों द्वारा दहशत पैदा करने के लिए लगभग दो दर्जन राउंड गोलीबारी की गयी, जिससे भयभीत होकर मकान मालिक सहित निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री एवं मजदूर मौके से भाग कर अपनी जान बचायी़. घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा भी बरामद किया है. इधर घटना स्थल से महज दो किलोमीटर की दूरी पर मौजूद इमादपुर थाना की पुलिस चुप्पी साधे रही और घटना की सूचना मिलने के घंटों बाद मौके पर पहुंची़.
वही बेखौफ हमलावरों ने न केवल जमकर तोड़-फोड़ की बल्कि काफी देर तक वहां उत्पात मचाया़. वहीं इस घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने पीरो-बिहटा पथ को जाम कर पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए रोषपूर्ण प्रदर्शन किया़. घंटों सड़क जाम से वाहनों की लंबी कतार दोनों ओर लग गयी थी. मौके पर सीओ शशीभूषण कुमार व थानाप्रभारी राणा रणविजय दलबल के साथ पहुंचे थे. काफी प्रयास के बाद स्थिति सामान्य हुई.
जमीन के दखल को लेकर है विवाद : घटना के संबंध में बताया जाता है कि खुटहां बाजार निवासी काशीनाथ केसरी अपनी खरीदी हुई जमीन पर मकान का निर्माण करा रहे हैं, जबकि उक्त जमीन पर कुछ स्थानीय दबंग लोग अपना दावा जता रहे हैं. वैसे उक्त जमीन पर अनुमंडल न्यायालय, पीरो द्वारा आदेश पारित कर काशीनाथ केसरी का दखल- कब्जा निर्धारित किया गया है़. साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने आदेश में थानाप्रभारी इमादपुर को उक्त जमीन पर दूसरे पक्ष की किसी तरह की दखलअंदाजी को रोकने तथा न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश जारी किया था.
10 नामजद व दर्जनभर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी : गोलीबारी की घटना में मकान बनवा रहे के बयान पर 10 नामजद व दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी है. वहीं सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने भी मकान बनवाने वाले सहित दर्जनभर से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन