घर लौट रहा आभूषण व्यवसायी लूटने से बचा, एक लुटेरा, दो बाइकें जब्त

आरा : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुहीपुर इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने एक आभूषण व्यवसायी को लूटने का प्रयास किया. किस्मत अच्छी रही कि वह बच गया. बताया जा रहा कि चौक पर आभूषण की दुकान चलानेवाले भलुहीपुर के विष्णु कुमार अपनी दुकान बंद कर कुछ कहने व नकद लेकर अपने घर लौट रहे थे. […]
आरा : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुहीपुर इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने एक आभूषण व्यवसायी को लूटने का प्रयास किया. किस्मत अच्छी रही कि वह बच गया. बताया जा रहा कि चौक पर आभूषण की दुकान चलानेवाले भलुहीपुर के विष्णु कुमार अपनी दुकान बंद कर कुछ कहने व नकद लेकर अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में भलुहीपुर कबीर चौक के समीप चार की संख्या में हथियार बंद बदमाशों ने उसे घेर लिया. बदमाश लूटपाट का प्रयास कर रहे थे, तभी व्यवसायी ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद बदमाश डर गये और वह उनके चंगुल से भाग निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










