नाली विवाद को लेकर चौकीदार पर फायरिंग

बिहिया : थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में नाली विवाद को लेकर नामजद लोगों द्वारा बिहिया थाने के चौकीदार पर फायरिंग की गयी, जिसको लेकर अफरा-तफरी मच गयी. घटना को अंजाम देनेवालों से चौकीदार व स्थानीय ग्रामीणों ने एक कट्टा व एक कारतूस छीन लिया. हालांकि दोनों आरोपित वहां से भाग निकलने में कामयाब हो […]
बिहिया : थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में नाली विवाद को लेकर नामजद लोगों द्वारा बिहिया थाने के चौकीदार पर फायरिंग की गयी, जिसको लेकर अफरा-तफरी मच गयी. घटना को अंजाम देनेवालों से चौकीदार व स्थानीय ग्रामीणों ने एक कट्टा व एक कारतूस छीन लिया. हालांकि दोनों आरोपित वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गये. घटना को लेकर चौकीदार व जमुआ गांव निवासी नरेश यादव द्वारा बिहिया थाने में जमुआ गांव के ही शिवबली यादव के पुत्र छोटू यादव व रामबालक यादव के पुत्र सतेंद्र यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में चौकीदार द्वारा कहा गया है कि शनिवार की रात्रि जब वे घर से बिहिया थाना जा रहे थे.
इसी दौरान नाली विवाद को लेकर दोनों आरोपित उनसे उलझ गये और फिर कट्टा निकाल कर उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें वे बाल-बाल बच गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










