फायरिंग से अफरातफरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

जगदीशपुर : थाना क्षेत्र के असावन टोला गांव में हिंसक झड़प व फायरिंग के कारण घंटों कोहराम मचा रहा. गांव से लेकर अस्पताल तक अफरातफरी मची हुई थी. घटना के बाद जगदीशपुर अस्पताल और सदर अस्पताल, आरा तक लोग दौड़ लगाते रहे. जगदीशपुर अस्पताल में घायलों के साथ इलाज कराने के लिए दोनों पक्षों के […]
विज्ञापन
जगदीशपुर : थाना क्षेत्र के असावन टोला गांव में हिंसक झड़प व फायरिंग के कारण घंटों कोहराम मचा रहा. गांव से लेकर अस्पताल तक अफरातफरी मची हुई थी. घटना के बाद जगदीशपुर अस्पताल और सदर अस्पताल, आरा तक लोग दौड़ लगाते रहे. जगदीशपुर अस्पताल में घायलों के साथ इलाज कराने के लिए दोनों पक्षों के लोग पहुंचे हुए थे. अचानक इतनी संख्या में घायलों के पहुंचने के कारण अस्पताल प्रबंधन भी काफी परेशान रहा. पुलिस की देख-रेख में डॉक्टरों ने घायलों का इलाज किया.
पुलिस ने तीन खोखा व देशी बंदूक बरामद की : असावन टोला गांव में हिंसक झड़प की सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गयी. पुलिस के पहुंचने के बाद मारपीट व फायरिंग रूक गयी. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा और एक देशी बंदूक बरामद की है. पुलिस की देखरेख में सभी घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन भी कर रही है. नामजद आरोपितों को इलाज के बाद पुलिस जेल भेजेगी.
घटना में ये लोग हुए घायल : हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हुए हैं. इसमें एक पक्ष से दारा यादव, जगदीश सिंह, फूल कुमारी, रमूना यादव, विनोद सिंह, गोरख सिंह व छोटक सिंह शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष के ढुलन यादव, शिवराज यादव, पुतन यादव, संजय यादव, रामनाथ यादव व शिवजी यादव शामिल हैं.
जगदीशपुर अस्पताल में मारपीट व फायरिंग में घायल का इलाज करते डॉक्टर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










