छात्र बचत करने की डालें आदत : उदय पांडेय

Published at :18 Dec 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र बचत करने की डालें आदत : उदय पांडेय

पीरो : मध्य बिहार ग्रामीण बैंक बैकिंग सेवा के साथ-साथ जन सरोकार से जुड़े कार्यों में भी अपनी सहभागिता निभाता रहा है़ इसके तहत बैंक की ओर से शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों के लिए जन उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती हैं. ये बातें मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के […]

विज्ञापन

पीरो : मध्य बिहार ग्रामीण बैंक बैकिंग सेवा के साथ-साथ जन सरोकार से जुड़े कार्यों में भी अपनी सहभागिता निभाता रहा है़ इसके तहत बैंक की ओर से शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों के लिए जन उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती हैं. ये बातें मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय प्रबंधक उदय कुमार पांडेय ने शनिवार को पीरो नगर स्थित कन्या मध्य विद्यालय के लिए बैंक की ओर से पंखा प्रदान करते हुए कही़ इस मौके पर पांडेय ने छात्रों को बचत की आदत डालने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें बैकिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी दी़

उन्होंने कहा कि गत आठ सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा साक्षरता मिशन कार्यक्रम के तहत साक्षरता के प्रति जागरूकता के लिए विद्यालयों में क्विज व निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर छात्र-छात्राओं को इस अभियान से जुडने के लिए प्रेरित किया गया था़ बैंक प्रबंधक ने कहा कि इस तरह के जन सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किये जायेंगे़ इस मौके रवि कुमार, कांति सिंह, अंजु रानी, मुन्नी कुमारी, रिंकी कुमारी, आरिफ रोशन, अन्नु कुमारी आदि मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन