युवाओं से विकास की मुख्य धारा से जुड़ने का आह्वान

Published at :17 Dec 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
युवाओं से विकास की मुख्य धारा से जुड़ने का आह्वान

प्रखंडस्तरीय पड़ोस युवा कार्यक्रम का आयोजन उदवंतनगर : प्रखंड के कसाप गांव स्थित कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र तथा कमांडो स्पोर्ट क्लब ने संयुक्त रूप से प्रखंडस्तरीय पड़ोस युवा कार्यक्रम का आयोजन पंचायत के मुखिया पंकज कुमार की अध्यक्षता में किया गया. उद्घाटन प्रमुख मजेटर राम ने किया. कार्यक्रम में बीस […]

विज्ञापन
प्रखंडस्तरीय पड़ोस युवा कार्यक्रम का आयोजन
उदवंतनगर : प्रखंड के कसाप गांव स्थित कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र तथा कमांडो स्पोर्ट क्लब ने संयुक्त रूप से प्रखंडस्तरीय पड़ोस युवा कार्यक्रम का आयोजन पंचायत के मुखिया पंकज कुमार की अध्यक्षता में किया गया. उद्घाटन प्रमुख मजेटर राम ने किया. कार्यक्रम में बीस गांवों से आये 80 युवाओं ने भाग लिया. अपने संबोधन में मुखिया श्री कुमार ने कहा कि युवा समाज की रीढ़ हैं. उनके बगैर समाज का सर्वांगिण विकास संभव नहीं है.
उन्होंने विकास की मुख्यधारा से युवाओं को जुड़नेका आह्वान किया. नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल तथा उपमुखिया सरिता शर्मा ने युवा मंडल संगठन प्रबंधन तथा खुले में शौचमुक्त समाज निर्माण में युवा संगठन की भागीदारी की विस्तृत चर्चा की. केंद्र प्रायोजित योजनाओं प्रधानमंत्री जन धन योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ तथा स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गयी. संचालन दीपक सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन मृत्युंजय सिंह ने किया. मौके पर रामाशंकर सिंह, लालबहादुर सिंह, रामाकांत सिंह, कार्यक्रम प्रभारी पींकू चौधरी, रामाकांत चौधरी, मुकेश कुमार, चंद्रशेखर सहित कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन