गैस एजेंसी के 17 हजार रुपये ले उड़े जालसाज

कोइलवर : आरा-पटना हाइवे पर कुल्हड़िया गांव के समीप बाइक पर सवार अपराधियों द्वारा पिस्तौल का भय दिखा गैस गोदाम से 17 हजार रुपये नकद लूट लेने की घटना को लेकर पूरे दिन अफरातफरी मची रही. हालांकि बाद में मनगढ़ंत घटना निकली. लूट के बदले मामला जालसाजी में बदल गया. कोइलवर थाने के आरा-पटना मुख्य […]
कोइलवर : आरा-पटना हाइवे पर कुल्हड़िया गांव के समीप बाइक पर सवार अपराधियों द्वारा पिस्तौल का भय दिखा गैस गोदाम से 17 हजार रुपये नकद लूट लेने की घटना को लेकर पूरे दिन अफरातफरी मची रही. हालांकि बाद में मनगढ़ंत घटना निकली. लूट के बदले मामला जालसाजी में बदल गया. कोइलवर थाने के आरा-पटना मुख्य मार्ग पर कुल्हड़िया गांव के समीप गुरुवार को लगभग एक बजे जानकी इंडेन के गोदाम पर एक कर्मी व गार्ड गैस का वितरण कर रहे थे.
इस बीच दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने मुख्य सड़क पर ही अपनी बाइक खड़ी कर दी और गोदाम पर पहुंच गये. गार्ड तीजू यादव व कर्मी विमलेश को पिस्टल दिखा जान मारने की धमकी दी. साथ ही बैग में रखे 17 हजार रुपये लेकर आरा की ओर भाग निकले. हालांकि घटना के एक घंटे बाद भी दोनों कर्मियों ने न ही स्थानीय थाने को सूचित किया और न ही एजेंसी के मालिक को खबर दी. बात फैली और एजेंसी के मालिक व कोइलवर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गये. दोनों कर्मियों से पूछताछ शुरू हुई, तो दोनों कर्मी पिस्टल दिखा पैसे लूट की बात पर अड़े रहे, लेकिन पुलिस के सख्त रवैये के बाद दोनों कर्मियों ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार अपरिचित लोग पैसा खुदरा करवाने के लिए आये और उनसे बेचे गये 25 सिलिंडर के 17 हजार रुपये लेकर भाग गये. कोइलवर थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि गैस गोदाम के दोनों कर्मियों से लूट या जालसाजी की कोई घटना हुई ही नहीं है. पैसे की हेराफेरी के लिए मनगढ़ंत बातें बनायी जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










