गेसिंग के अड्डे पर छापेमारी, सात गिरफ्तार

आरा : नवादा थाने के अनाईठ मुहल्ला में गेसिंग के अड्डे पर मंगलवार की शाम पुलिस ने छापा मारा. डीआइयू टीम और नवादा थाने द्वारा की गयी छापेमारी में 32 हजार रुपये के साथ सात लोग पकड़े गये. सभी को जेल भेज दिया गया है. पुलिस को सूचना मिली कि अनाईठ सूर्य मंदिर के पास […]
आरा : नवादा थाने के अनाईठ मुहल्ला में गेसिंग के अड्डे पर मंगलवार की शाम पुलिस ने छापा मारा. डीआइयू टीम और नवादा थाने द्वारा की गयी छापेमारी में 32 हजार रुपये के साथ सात लोग पकड़े गये. सभी को जेल भेज दिया गया है. पुलिस को सूचना मिली कि अनाईठ सूर्य मंदिर के पास गेसिंग का अड्डा चल रहा है.
इसके बाद पुलिस के दो जवान पहले वहां गये. बात सच साबित होने पर डीआइयू टीम व नवादा थाने की पुलिस ने धावा बोल दिया. पुलिस के पहुंचते ही भगदड़ मच गयी. पुलिस के जवानों ने खदेड़ कर 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










