गेल रफ्तार सीजन टू प्रतियोगिता 17 को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Dec 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

प्रेसवार्ता करते नेशनल युवा को-ऑपरेटिव सोसाइटी के प्रदेश संयोजक. आरा : गेल रफ्तार सीजन टू के तहत भोजपुर जिले में 17 दिसंबर को 100, 200, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा कॉलेज में होगा. इसकी जानकारी नेशनल युवा को-ऑपरेटिव सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुधांशु भूषण एवं जिला संयोजक अमरेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता में दी. […]
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते नेशनल युवा को-ऑपरेटिव सोसाइटी के प्रदेश संयोजक.
आरा : गेल रफ्तार सीजन टू के तहत भोजपुर जिले में 17 दिसंबर को 100, 200, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा कॉलेज में होगा. इसकी जानकारी नेशनल युवा को-ऑपरेटिव सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुधांशु भूषण एवं जिला संयोजक अमरेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आरा, बक्सर एवं कैमूर जिले के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. इसमें 11 से 17 आयु वर्ग तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. इस कार्यक्रम की सफलता के लिए आरा शहर के स्कूल एवं कॉलेज में चुने गये बच्चों को प्रशिक्षण गेल इंडिया द्वारा दिया जायेगा. संयोजक सुधांशु भूषण ने कहा कि इसका जोनल आयोजन भुवनेश्वर में होगा,
जिसमें 17 दिसंबर को होने वाली प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे. इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता दिल्ली में होगी. जो भी प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर चुने जायेंगे, उन्हें गेल इंडिया कंपनी द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा, ताकि आगामी ओलिंपिक में स्वर्ण पदक मिले. कार्यक्रम के लिए बक्सर से राजेश सिन्हा, कैमूर से राकेश पांडेय को प्रभारी बनाया गया है. मौके पर बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव जसवंत सिंह, कृष्णदेव, शैलेश कुमार राय, चंदन तिवारी, शेखर सिंह, आनंद कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










