पंचायत ने छेड़खानी को कहा बदचलन, युवती ने की आत्महत्या

Published at :12 Nov 2016 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत ने छेड़खानी को कहा बदचलन, युवती ने की आत्महत्या

भोजपुर : पंचायतों के तालिबानी रुख का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. बिहार के भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी के लच्छू टोला गांव में पंचायत के तालिबानी रुख ने एक युवती को इहलीला समाप्त करने पर मजबूर कर दिया. युवती का दोष सिर्फ इतना है कि वह शौचालय के […]

विज्ञापन

भोजपुर : पंचायतों के तालिबानी रुख का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. बिहार के भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी के लच्छू टोला गांव में पंचायत के तालिबानी रुख ने एक युवती को इहलीला समाप्त करने पर मजबूर कर दिया. युवती का दोष सिर्फ इतना है कि वह शौचालय के अभाव में शाम के समय घर के बाहर शौच करने निकली थी. रास्ते में गांव के ही छह मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी की. पंचायत ने सभी मानवीय भावनाओं को दरकिनार कर मनचलों के पक्ष को सुनते हुए युवती को बदचलन करार दे दिया. पंचायत के इस फैसले से आहत युवती ने घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है, लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात को इंटर में पढ़ाई करने वाली छात्रा के साथ गांव के ही करीब छह युवकों ने छेड़खानी की. इस मसले को लेकर गांव में ही पंचायत आयोजित की गयी. गांव में युवती के खिलाफ बैठी भरी पंचायत में अपनी करतूत को छुपाने के लिए छेड़खानी के मामले में संलिप्त युवकों ने युवती को ही बदचलन साबित करने की कोशिश की, जिसे पंचायत में बैठे पंचों ने स्वीकार कर लिया. इससे आहत होकर युवती ने आत्महत्या कर ली. घटना के बाद युवती के भाई ने पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलने पर डीएसपी संजय कुमार, धोबहा ओपी प्रभारी पवन कुमार अपने पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गये. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश करना शुरू कर दिया है.
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी के लच्छू टोला गांव निवासी बिजाधर राम की पुत्री बेबी कुमारी इंटर में पढ़ाई करती थी. परिजनों का आरोप है कि वह गुरुवार की देर शाम को शौच के लिए घर से बाहर गयी थी. इसी दौँरान गांव के छह मनचले चंदन गोड़, रंजन गोड़, गुंजन गोड़, बुचन गोड़, भरत राम और सत्यनारायण राम ने उसके साथ छेड़खानी की. परिजनों का कहना है कि कुछ देर बाद युवती रोते-रोते घर लौटी. परिजनों ने उससे जब इसका कारण पूछा, तो उसने उन्हें घटना की सारी जानकारी दी. इस घटना की खबर गुरुवार की रात को ही पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गयी. शुक्रवार की सुबह घटना को लेकर गांव में ही पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें आरोपी युवकों को भी बुलाया गया. भरी पंचायत में इन युवकों ने अपना अपराध छुपाने के लिए युवती पर ही बदचलन होने का आरोप लगाया, जिसे पंचायत ने स्वीकार कर लिया. इसी दौरान किसी ने भरी पंचायत में बदचलन साबित करने की खबर युवती को उसके घर पहुंच कर दे दिया. पंचायत के इस तालिबानी आरोप से आहत युवती ने घर में ही गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर इहलीला को समाप्त कर लिया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृत छात्रा के परिजनों ने गांव के सात आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से किसी आरोपी को गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि नहीं की गयी है. युवती के शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में कराया जा चुका है. पुलिस ने खुदकुशी में के लिए उपयोग लाये गये दुपट्टे को जब्त कर लिया है. डीएसपी संजय कुमार का कहना है कि मृत युवती के भाई के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन