जुए में हारा पत्नी का गहना की आत्मदाह की कोशिश

आरा/जगदीशपुर : जुआ में पत्नी का गहना हारने के बाद उत्पन्न विवाद ने भयावह रूप ले लिया. पत्नी का गहना जुअा में हारने के बाद पति ने बंद कमरे में पत्नी के साथ विवाद किया और आग लगाकर जान देने की कोशिश की. दोंनों की स्थिति भयावह हो गयी. मंगलवार को आग लगने से पति […]
आरा/जगदीशपुर : जुआ में पत्नी का गहना हारने के बाद उत्पन्न विवाद ने भयावह रूप ले लिया. पत्नी का गहना जुअा में हारने के बाद पति ने बंद कमरे में पत्नी के साथ विवाद किया और आग लगाकर जान देने की कोशिश की. दोंनों की स्थिति भयावह हो गयी. मंगलवार को आग लगने से पति और पत्नी दोनों गंभीर रूप से झुलस गये जिन्हें बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया गया घटना मंगलवार सुबह की बतायी जाती है.
मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार दीपावली में जुआ खेलने के दौरान रुपये हारने के बाद अपने पत्नी का गहना बेच कर भी हार गया गहना हारने के खबर मिलने के बाद पति और पत्नी में विवाद उत्पन्न हो गया यह विवाद मंगलवार की सुबह विकराल रूप ले लिया जब बंद घर के अंदर से चीखने के आवाज के साथ साथ धुआं निकलते देख स्थानीय लोगों के होश उड़ गये दरवाजा खोलने पर राजेंद्र कुमार और उसकी 25 वर्षीय पत्नी पूजा देवी आग से पूरी तरह झुलस चुके थे
जिन्हें इलाज के लिये स्थानीय लोगों के मदद से जगदीशपुर राजकीय अस्पताल ले जाया गया. जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










