जमाबंदी राशि जमा नहीं करने पर दो हलका कर्मचारी निलंबित

Published at :02 Nov 2016 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
जमाबंदी राशि जमा नहीं करने  पर दो हलका कर्मचारी निलंबित

आरा : जमा बंदी की राशि नहीं जमा कराने वाले दो हल्का कर्मचारियों को जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव ने उन्हें निलंबित कर दिया है.हल्का कर्मचारी अक्षय कुमार सिन्हा बिहिया अंचल में अपने कार्यकाल के दौरान लिये गये जमाबंदी की राशि नहीं जमा कराये, जिसे लेकर उनपर कारण पृच्छा किया गया था. कारणपृच्छा का संतोषप्रद […]

विज्ञापन

आरा : जमा बंदी की राशि नहीं जमा कराने वाले दो हल्का कर्मचारियों को जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव ने उन्हें निलंबित कर दिया है.हल्का कर्मचारी अक्षय कुमार सिन्हा बिहिया अंचल में अपने कार्यकाल के दौरान लिये गये जमाबंदी की राशि नहीं जमा कराये, जिसे लेकर उनपर कारण पृच्छा किया गया था.

कारणपृच्छा का संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर जिलाधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया है. वर्तमान में श्री सिन्हा सहार अंचल में कार्यरत थे. वहीं अगिआंव में कार्यरत कमलेश शर्मा द्वारा जमाबंदी की राशि बार-बार आदेश के बाद भी जमा नहीं हरने पर जिलाधिकारी द्वारा उन्हें कारणपृच्छा कर उनसे जवाब मांगा था. पर उनके द्वारा दिये गये जवाब से जिलाधिकारी संतुष्ट नहीं हुये तथा उनपर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन