पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत

Published at :02 Nov 2016 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत

शाहपुर : थाने के नरगदा गांव में मंगलवार की सुबह पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम संतोष मिश्रा बताया जाता है. वह नरगदा गांव निवासी स्व. शिवयोगी मिश्र का पुत्र था. बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह में गांव के बाहर शौच करने गया […]

विज्ञापन

शाहपुर : थाने के नरगदा गांव में मंगलवार की सुबह पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम संतोष मिश्रा बताया जाता है. वह नरगदा गांव निवासी स्व. शिवयोगी मिश्र का पुत्र था. बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह में गांव के बाहर शौच करने गया था, इसी दौरान गड्ढे में उसका पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया. ग्रामीणों द्वारा युवक को बचाने के लिए जब तक प्रयास किया जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

स्थानीय पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन