आग से झुलसी महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

आरा : गत 17 अक्तूबर को बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा में अगलगी की घटना में झुलसी महिला ने सोमवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जबकि उसका पति इलाजरत सोनू कुमार अब भी जीवन और मौत के बीच झूल रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 17 अक्तूबर को […]
आरा : गत 17 अक्तूबर को बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा में अगलगी की घटना में झुलसी महिला ने सोमवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जबकि उसका पति इलाजरत सोनू कुमार अब भी जीवन और मौत के बीच झूल रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 17 अक्तूबर को पैगा गांव निवासी रजनी देवी के घर में विवाद उत्पन्न हुआ था. इसके बाद पहले पत्नी रजनी देवी और इसके बाद पति सोनू कुमार आग से झुलस गया था. सोमवार को आखिरकार रजनी देवी ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. दोनों के बीच हुए विवाद की चर्चा पूरे क्षेत्र में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










