सीएम की निश्चय यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन

आरा : जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित निश्चय यात्रा को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं. इसको लेकर उपविकास आयुक्त इनायत खान ने बीडीओ के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की. इसमें मुख्य रूप से ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित होनेवाले सात निश्चय में से तीन निश्चय में हर घर नल […]
आरा : जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित निश्चय यात्रा को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं. इसको लेकर उपविकास आयुक्त इनायत खान ने बीडीओ के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की. इसमें मुख्य रूप से ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित होनेवाले सात निश्चय में से तीन निश्चय में हर घर नल का जल,
गली-नाली पक्कीकरण तथा खुले में शौचमुक्त बनाने से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में डीडीसी ने बीडीओ से तीन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पंचायतों के वार्ड वार पंचवर्षीय कार्य योजना तैयार कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वार्डों में क्रियान्वित की जानेवाली योजनाओं की वरीयता सूची तैयार करें. योजनाओं का चयन वार्ड सभा एवं ग्राम सभा के माध्यम से पंचायत द्वारा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










