लाइसेंस के बिना नहीं बिकेंगे पटाखे

Published at :27 Oct 2016 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
लाइसेंस के बिना नहीं बिकेंगे पटाखे

आरा : दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करनेवाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी. जिलाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव ने इसके लिए सभी एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है. डीएम ने कहा है कि बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री पर रोक लगायी गयी […]

विज्ञापन

आरा : दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करनेवाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी. जिलाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव ने इसके लिए सभी एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है. डीएम ने कहा है कि बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री पर रोक लगायी गयी है.

ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि दुकानदारों के द्वारा बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री की जा रही है. उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जांच कर यह सुनिश्चित हो लें कि बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री नहीं की जाये. जांच में इस प्रकार का मामला प्रकाश में आता है,

तो संबंधित दुकानदारों पर विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. यदि पटाखों की अवैध बिक्री आदि के कारण किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती है, तो संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. विदित हो कि दीपावली आते ही शहर से लेकर गांव की सड़कों के किनारे फूटपाथों पर पटाखों की दुकानें सज जाती हैं, जिसे पुलिस प्रशासन देख कर भी अनदेखा कर देते हैं, जो कई बार हादसों का कारण बन चुका है.

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व थानाध्यक्षों को दिया निर्देश
पटाखों की अवैध बिक्री से हादसे पर संबंधित अफसर पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन