धरहरा के पास एमआर की गयी जान

आरा : शहर के एक प्रतिष्ठित एमआर की मौत नगर थाना क्षेत्र के धरहरा के समीप हो गयी. इस दर्दनाक घटना की खबर जिसने भी सुनी वह बेहद परेशान हो गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के धरहरा के समीप पटना की तरफ से आ रहा स्कार्पियो एवं आरा की तरफ […]
आरा : शहर के एक प्रतिष्ठित एमआर की मौत नगर थाना क्षेत्र के धरहरा के समीप हो गयी. इस दर्दनाक घटना की खबर जिसने भी सुनी वह बेहद परेशान हो गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के धरहरा के समीप पटना की तरफ से आ रहा स्कार्पियो एवं आरा की तरफ से पटना जा रही मोटरसाइकिल सवार युवक के आमने-सामने की टक्कर हो गयी़
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कार्पियो सवार की ही गलती थी. धरहरा के समीप मोड़ पर मोटरसाइकिल पर सवार बुरी तरह नवादा थाना क्षेत्र के नवादा के रहने वाला विजय उर्फ मामा के नाम से विख्यात बुरी तरह जख्मी हो गया़ उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम देर रात सदर अस्पताल में कराया जा रहा था. इधर घटना को अंजाम देने के बाद लापरवाह एवं अनियंत्रित स्कार्पियो सवार गाड़ी लेकर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










