प्रशासनिक अधिकारियों से मिला प्रतिनिधि मंडल

Published at :20 Oct 2016 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों से मिला प्रतिनिधि मंडल

पीरो : मांगों को लेकर 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एएसपी नक्सल अभियान मो साजिद, एसडीएम सुमन कुमार, डीएसपी जेपी राय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मिला. इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रतिनिधियों ने पीरो में हुए हंगामे के दौरान गिरफ्तार किये गये निर्दोष नौजवानों की बिना शर्त रिहाई, शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी मो […]

विज्ञापन

पीरो : मांगों को लेकर 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एएसपी नक्सल अभियान मो साजिद, एसडीएम सुमन कुमार, डीएसपी जेपी राय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मिला. इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रतिनिधियों ने पीरो में हुए हंगामे के दौरान गिरफ्तार किये गये निर्दोष नौजवानों की बिना शर्त रिहाई,

शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी मो रहमान व हसन बाजार ओपी प्रभारी अरशद रजा को तत्काल यहां से हटाने, देश विरोधी नारा लगाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई, एक पक्ष के लोगों द्वारा बार-बार उत्पात मचाये जाने के मामले को गंभीरता से लेने की मांग प्रमुखता से उठायी. प्रतिनिधिमंडल के लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए एएसपी नक्सल अभियान मो साजिद व अन्य वरीय अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जिन बातों का समाधान जिला स्तर से संभव है,

उन पर तत्काल पहल की जायेगी. वहीं, अन्य मांगों को सक्षम अधिकारी व सरकार के पास कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में जदयू के पीरो प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, तरारी प्रखंड अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन