दुकानों में तोड़फोड़, वाहन फूंके
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

पीरो : अनुमंडल मुख्यालय और आसपास के इलाके में शुक्रवार को भी हंगामा जारी रहा. उपद्रवियों ने दुकानों में तोड़फोड़ कर कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. बवाल कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया. इस पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. हंगामे के चलते पीरो बाजार पूरी तरह बंद […]
विज्ञापन
पीरो : अनुमंडल मुख्यालय और आसपास के इलाके में शुक्रवार को भी हंगामा जारी रहा. उपद्रवियों ने दुकानों में तोड़फोड़ कर कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. बवाल कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया. इस पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. हंगामे के चलते पीरो बाजार पूरी तरह बंद रहा. वाहनों का परिचालन भी ठप रहा. स्थिति बिगड़ते देख शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.
पीरो में बुधवार को जुलूस के दौरान हंगामे और तोड़फोड़ की घटना के बाद शुक्रवार की सुबह तनाव कम होता नजर आया लेकिन करीब नौ बजे अफवाहों का बाजार गर्म होने के कारण माहौल फिर से बिगड़ गया. शुक्रवार की सुबह बलुआ नहर के समीप दो युवकों की पिटाई के बाद तनाव बढ़ गया.
माहौल को बिगड़ते देख वरीय पदाधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया. इधर, ओझवलिया नहर के समीप दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये. वहां पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया, तो लोग पुलिसकर्मियों से भिड़ गये. इसके चलते पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. इसके बाद अनियंत्रित भीड़ ने पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी.
इस दौरान हवाई फायरिंग की भी सूचना है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. दूसरी ओर पीरो रेलवे स्टेशन के समीप दो लोगों के साथ मारपीट की गयी और एक बाइक में आग लगा दी गयी. लहरी तिवारीडीह गांव के समीप एक ऑटो रिक्शा व गटरिया पुल के समीप स्थित एक चिमनी भट्ठा के पास बने मुंशी कार्यालय में आग लगा दिया गया. अगिआंव बाजार में भी दो फलों की दुकानों में तोड़फोड़ की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










