हुड़दंगियों को दबोचने खुद निकले थे पुलिस कप्तान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2016 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्गापूजा का जायजा लेने निकले पुलिस कप्तान. आरा : विधि-व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए खुद पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह विजयादशमी के दिन सुबह से ही प्रत्येक क्षेत्रों में घूम रहे थे, ताकि विधि-व्यवस्था को भंग करने वालों पर कार्रवाई की जा सके. पुलिस कप्तान ने खुद विधि-व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी. कोइलवर, अगिआवं […]
विज्ञापन
दुर्गापूजा का जायजा लेने निकले पुलिस कप्तान.
आरा : विधि-व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए खुद पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह विजयादशमी के दिन सुबह से ही प्रत्येक क्षेत्रों में घूम रहे थे, ताकि विधि-व्यवस्था को भंग करने वालों पर कार्रवाई की जा सके. पुलिस कप्तान ने खुद विधि-व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी. कोइलवर, अगिआवं सहित तमाम क्षेत्रों में जाकर पूरी जानकारी ली. पुलिस कप्तान छत्रनिल सिंह को क्षेत्र में घूमते देख थानेदार भी सजग रहे और पूरी मुस्तैदी के साथ दशमी के दिन क्षेत्र में ड्यूटी करते दिखे. विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने टाउन, कोइलवर, अगिआंव सहित कई इलाकों का निरीक्षण किया. पुलिस कप्तान जिन-जिन क्षेत्रों में गये, उस क्षेत्र के थानेदारों को बुलाकर स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था में चूक हुई, तो उन पर कार्रवाई होगी.
विसर्जन के दौरान मारपीट, एक जख्मी : कोइलवर. चांदी थाने के नरबीरपुर गांव मे मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुट आपस मे भीड़ गये, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदी थाने के नरवीरपुर पूजा समिति द्वारा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मामूली कहा-सुनी के बाद दो गुट आपस में भीड़ गये और मारपीट करने लगे, जिसमें नरवीरपुर निवासी उमेश यादव का 17 वर्षीय पुत्र राजू राय गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
दुर्गा मंदिर में टेका मत्था विधायक से की बातचीत
पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह अगिआंव पहुंचे और क्षेत्र में घुम कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. इससे पूर्व एसपी क्षत्रनील सिंह अगिआंव बाजार पहुंचे और वहां पर मां दुर्गा के मंदिर में जाकर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह की मुलाकात मंदिर के पास ही संदेश विधायक अरुण यादव से हुई. दोनों ने व्यावहारिक बातचीत की. इसके बाद पुलिस कप्तान विधि-व्यवस्था के संधारण के लिए निकल गये. इसके बाद टाउन थाना क्षेत्र में खुद गश्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










