बिहार : आरा में बैंक एटीएम के गार्ड रूम में लगी आग, अफरातफरी

आरा : बिहार के आरा में शहर के मुख्य बाजार जेल रोड स्थित केनरा बैंक के एक एटीएम के गार्ड रूम में रविवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. अचानक लगी आग से मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. आग से एटीएम रूम भी धुएं से भर गया. जानकारी के मुताबिक स्थानीय […]
आरा : बिहार के आरा में शहर के मुख्य बाजार जेल रोड स्थित केनरा बैंक के एक एटीएम के गार्ड रूम में रविवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. अचानक लगी आग से मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. आग से एटीएम रूम भी धुएं से भर गया. जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास कियागया लेकिनकाबूनहीं पाया जा सका. बाद में स्थानीय लोगों नेघटना की सूचना अग्निशमन कार्यालय काे दी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका.
बताया जाता है कि घटना के दौरान जेल रोड में आसपासआज तीज का त्योहार होने के कारण कुछ दुकानें भी खुली थी. लोग खरीदारी करने के लिए घरों से बाहर निकले हुए थे.हालांकिकिसी के हताहत हाेनेकी कोई सूचना नहींहै. मालूम हो कि इस इलाके में कई चर्चित कपड़े की दुकान व मॉल भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




