देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी, 17 युवतियां व महिलाएं हिरासत में

Published at :14 Aug 2016 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी, 17 युवतियां व महिलाएं हिरासत में

आरा : बिहारमें आरा के नगर थाने के गोपाली चौक स्थित चकला घर में कम उम्र की लड़कियों को बहला-फुसलाकर अनैतिक कार्य कराने की सूचना पर पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह द्वारा गठित टीम ने छापेमारी कर छह संचालकों को धर दबोचा, साथ में 17 युवतियां व महिलाओं को पुलिस ने अनैतिक कार्य करने के आरोप […]

विज्ञापन

आरा : बिहारमें आरा के नगर थाने के गोपाली चौक स्थित चकला घर में कम उम्र की लड़कियों को बहला-फुसलाकर अनैतिक कार्य कराने की सूचना पर पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह द्वारा गठित टीम ने छापेमारी कर छह संचालकों को धर दबोचा, साथ में 17 युवतियां व महिलाओं को पुलिस ने अनैतिक कार्य करने के आरोप में हिरासत में ले लिया. पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी से शनिवार की देर शाम अफरातफरी का माहौल कायम रहा.

नगर थाने में गिरफ्तार कर लाये गये सभी संचालकों से पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह ने खुद पूछताछ की. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह को सूचना मिली थी कि नगर थाने के गोपाली चौक स्थित चकला घर में कम उम्र की लड़कियों से बहला-फुसला कर अनैतिक कार्य कराया जा रहा है. पुलिस कप्तान ने एएसपी अभि यान मो साजिद के नेतृत्व में एक टीम गठित की, जिसमें सदर एसडीपीओ संजय कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी रेशू कृष्ण, महिला थाना प्रभारी पूनम कुमारी, डीआइयू प्रभारी सौरभ कुमार, आरक्षी शिव कुमार एवं पप्पू कुमार के अलावा भारी मात्रा में पुलिस बल ने छापेमारी की.

इस दौरान पुलिस ने छह संचालकों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें उदवंतनगर के गोपाल सिंह का पुत्र राजू कुमार, पटना जिले के मनेर के बैजू ठाकुर के पुत्र संटू कुमार, महादेवा के मगहिया टोला के कामता प्रसाद के पुत्र विनोद प्रसाद, पीरो के तिलाठ के विजेंद्र राय के पुत्र रवि राय, उदवंतनगर के रामदेव सिंह के पुत्र मुरारी कुमार तथा मगहिया टोला महादेवा के रामजी प्रसाद शामिल हैं. वहीं, पुलिस ने 17 महिलाओं एवं युवतियों को भी दबोचा है. घटना के तुरंत बाद पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह टाउन थाना पहुंचे और सभी गिरफ्तार संचालकों से पूछताछ की.

प्रशिक्षु डीएसपी ने संभाली थी कमान
पुलिस की टीम को यह पता था कि चकला घरों में प्रवेश करने का मतलब है, बड़े पैमाने पर वि रोध होगा. पुलिस टीम में ज्यादातर पुरुष ही थे. ऐसे में प्रशिक्षु डीएसपी रेशू कृष्ण एवं महिला थाना प्रभारी पूनम कुमारी ने कमान संभाला. सबसे पहले प्रशिक्षु डीएसपी रेशू कृष्ण चकला घर में घुस कर जांच की, तो अनैतिक कार्य में संलिप्त कई महिलाओं को धर दबोचा.

छापेमारी के दौरान पुलिस को सुननी पड़ीं गालियां
यह पहली बार था, जब बाटा शोरूम के पास बने चकला घरों में पुलिस ने इतने बड़े पैमाने पर छापेमारी की. इस दौरान कई महिलाओं ने पुलिस को भद्दी-भद्दी गालियां दीं. कई ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की तक किया. कुछ को तो महिलाओं के विरोध के कारण छोड़ना पड़ा. एक महिला तो गोद में छोटा बच्चा लिये छोड़ने की धमकी दी, नहीं तो बच्चा को फेंक देने की बात कही.

सफेदपोशों के लिप्त होने की आशंका
आरा. पुलिस द्वारा चकला घरों पर की गयी छापेमारी के बाद इससे जुड़े कई राज खुलने की संभावनाएं प्रबल हो गयी हैं. सूत्रों की मानें, तो चकला घर संचालकों से कई सफेदपोश लोगों के तार जुड़े हुए हैं. पुलिस इसकी तहकीकात में फिलहाल जुटी हुई है. वहीं, आज पुलिस द्वारा इससे जुड़े कई राजों का खुलासा हो सकता है. चकला घर संचालक युवतियों को प्रलोभन देकर पासपोर्ट बना दूसरे देशों में भेजने की तैयारी में थे, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन