ट्रेन से कटे शवों की हुई शिनाख्त

Published at :07 Jun 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कटे शवों की हुई शिनाख्त

आरा : दानापुर- मुगलसराय रेलखंड के जमीरा व कुल्हड़िया के बीच ट्रेन की चपेट में आकर रविवार को महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी थी. दोनों शवों की शिनाख्त सोमवार को कर ली गयी. जीआरपी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि महिला की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र की ढकनी गांव निवासी देवंती कुंवर […]

विज्ञापन

आरा : दानापुर- मुगलसराय रेलखंड के जमीरा व कुल्हड़िया के बीच ट्रेन की चपेट में आकर रविवार को महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी थी. दोनों शवों की शिनाख्त सोमवार को कर ली गयी. जीआरपी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि महिला की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र की ढकनी गांव निवासी देवंती कुंवर के रूप में की गयी है, जबकि पुरुष की पहचान रामपुर बरहनी गांव निवासी पुरण सिंह के रूप में हुई है.

शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. बता दें कि रविवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गयी थी. शिनाख्त के लिए आस-पास के लोगों से पूछताछ की गयी थी, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन