एजेंट के हजारों रुपये लेकर उचक्के फरार

बिहिया़ : थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित गुप्ता मंडी से उचक्कों ने एक बैंक के कलेक्शन एजेंट को झांसा देकर उसका बैग लेकर भाग निकले़ बैग में 30 हजार रुपये नकद व बैंक के कागजात व पासबुक थे़ जानकारी के अनुसार नगर स्थित सेंट्रल बैंक स्टाफ को-ऑपरेटिव लिमिटेड बैंक के कलेक्शन एजेंट रामजी प्रसाद […]
बिहिया़ : थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित गुप्ता मंडी से उचक्कों ने एक बैंक के कलेक्शन एजेंट को झांसा देकर उसका बैग लेकर भाग निकले़ बैग में 30 हजार रुपये नकद व बैंक के कागजात व पासबुक थे़ जानकारी के अनुसार नगर स्थित सेंट्रल बैंक स्टाफ को-ऑपरेटिव लिमिटेड बैंक के कलेक्शन एजेंट रामजी प्रसाद रोजाना की तरह सोमवार को गुप्ता मंडी में अपना कलेक्शन कर रहे थे़ इसी दौरान उचक्कों ने उनकी कमीज पर मैला फेंक दिया़
उचक्का गिरोह के एक सदस्य ने ही एजेंट को बताया कि उनकी कमीज पर मैला लगा है़ इस दौरान उक्त एजेंट अपना बैग रख कर कमीज पर लगा मैदा साफ करने लगे और मौका देख कर उचक्के उनका बैग लेकर फरार हो गये़ घटना को लेकर एजेंट द्वारा स्थानीय थाने में एक आवेदन दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










