एनएच को 4 घंटे तक किया जाम

Published at :06 Jun 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच को 4 घंटे तक किया जाम

एसडीओ के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया पूर्व विधायक ने एसडीओ को मांग की सौंपी कॉपी न नहरों में समय से पानी आ रहा है और न ही किसानों को उनके धान का समर्थन मूल्य मिल मिल रहा है. तकनीकी खराबियों के कारण नलकूप खराब पड़े हैं. किसानों की समस्या व 11 सूत्री मांगों […]

विज्ञापन
एसडीओ के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया
पूर्व विधायक ने एसडीओ को मांग की सौंपी कॉपी
न नहरों में समय से पानी आ रहा है और न ही किसानों को उनके धान का समर्थन मूल्य मिल मिल रहा है. तकनीकी खराबियों के कारण नलकूप खराब पड़े हैं. किसानों की समस्या व 11 सूत्री मांगों को लेकर पूर्व विधायक सैकड़ों समर्थकों के साथ पर बैठ गये.
आरा-जगदीशपुर :जगदीशपुर क्षेत्र के किसानों की समस्या का निराकरण और विद्युत व्यवस्था में सुधार करने संबंधी 11 सूत्री मांगों को लेकर पूर्व विधायक भाई दिनेश रविवार को सड़क पर उतरे. आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग को चार घंटे तक जाम कर यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया.
इस दौरान विधायक के सैकड़ों समर्थक उनके साथ सड़क पर बैठे रहे. सूचना पाकर मौके पर पहुंच एसडीओ बालमुकुंद प्रसाद के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. वहीं पूर्व विधायक ने 11 सूत्री मांगों की एक कॉपी एसडीओ को सौंपी.
जाम स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार को किसानों से कोई लेना-देना नहीं है. न नहरों में समय से पानी आ रहा है और न ही किसानों को उनके धान का समर्थन मूल्य मिल मिल रहा है. तकनीकी खराबियों के कारण नलकूप खराब पड़े हैं.
राज्य सरकार पूरी तरह से किसानों की समस्याओं से अनभिज्ञ बनी हुई है. इधर चार घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहने के कारण सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. इससे यात्रियों को भी आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. एसडीओ के आश्वासन के बाद जाम को समाप्त किया गया.
वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि 10 दिनों के अंदर मांगों को प्राथमिकता के साथ नहीं कराया गया, तो अनुमंडल कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा. इस मौके पर लाल बहादुर सिंह, बीरेद्र सिंह, राज कुमार, बीरबल पासवान, राजू कुमार, जीतेंद्र कुमार, अंजनी यादव, संतोष, सुभाष, मोहन सिंह, रंगीला, पप्पू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन