पैसे के लेन-देन के विवाद में युवक को मारी गोली

Published at :06 Jun 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
पैसे के लेन-देन के विवाद में युवक को मारी गोली

आरा : सिकरहटा थाना क्षेत्र के लबना गांव में पैसे के लेन-देन को लेकर उपजे विवाद में नामजद लोगों ने पंकज राय को गोली मार कर जख्मी कर दिया. घटना के वक्त युवक अपने घर के पास बैठा हुआ था. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पंकज को […]

विज्ञापन

आरा : सिकरहटा थाना क्षेत्र के लबना गांव में पैसे के लेन-देन को लेकर उपजे विवाद में नामजद लोगों ने पंकज राय को गोली मार कर जख्मी कर दिया. घटना के वक्त युवक अपने घर के पास बैठा हुआ था. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पंकज को गोली पीठ में लगी है. इस संबंध में सिकरहटा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि विनोद राय से पंकज राय 60 हजार रुपये कर्ज लिया था.

रुपये मांगने को लेकर दोनों में शनिवार को विवाद हुआ था. इसके बाद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया. रविवार को राम बहादुर राय का पुत्र पंकज राय अपने घर के पास बैठा हुआ था. इसी दौरान विनोद राय और वेंकटेश राय हथियार लहराते हुए पहुंचे और पंकज राय को गोली मार कर जख्मी कर दिया. पुलिस घटना में शामिल नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन