विधायक ने कहा, दोषियों पर नहीं हुई कार्रवाई, तो करेंगे आत्मदाह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Apr 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : बडहरा के राजद विधायक सरोज यादव ने कहा कि अबतक नामजदों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की शिथिलता को दर्शाता है. अगर दोषी पुलिसकर्मियों पर और अधिकारियों को निलंबित नहीं किया गया, तो वे आत्मदाह करेंगे. वहीं घटना के बाद से ही सभी नामजद फरार चल रहे हैं. भाजपा ने भी विधायक की […]
विज्ञापन
आरा : बडहरा के राजद विधायक सरोज यादव ने कहा कि अबतक नामजदों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की शिथिलता को दर्शाता है. अगर दोषी पुलिसकर्मियों पर और अधिकारियों को निलंबित नहीं किया गया, तो वे आत्मदाह करेंगे. वहीं घटना के बाद से ही सभी नामजद फरार चल रहे हैं.
भाजपा ने भी विधायक की बहन की मौत पर जताया दुख : भारतीय जनता पार्टी की नेत्री सह बड़हरा की पूर्व विधायक आशा देवी ने सरोज यादव की बहन की मौत पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है.
उन्होंने सरोज यादव की बहन के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने एवं राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है.वही भोजपुर जिला खेत मजदूर यूनियन से जुड़े कार्यकताओं की बैठक की गयी, जिसमें इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गयी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










