चैती छठ . आस्था के महापर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Apr 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन हजारों व्रतियों ने अस्तलाचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ दिया. मंगलवार को चैती छठ पूजा को लेकर माहौल भक्तिमय रहा. छठ व्रतियों द्वारा प्रथम अर्घ्य के दौरान भगवान भास्कर की पूजा की गयी और उन्हें अर्घ प्रदान किया गया. आरा : शहर समेत […]
विज्ञापन
अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ
लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन हजारों व्रतियों ने अस्तलाचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ दिया. मंगलवार को चैती छठ पूजा को लेकर माहौल भक्तिमय रहा. छठ व्रतियों द्वारा प्रथम अर्घ्य के दौरान भगवान भास्कर की पूजा की गयी और उन्हें अर्घ प्रदान किया गया.
आरा : शहर समेत जिले भर में लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन हजारों व्रतियों ने अस्तलाचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ दिया. शहर के कलेक्ट्री घाट, धाबी घटवा घाट, नहर घाट, छटिया घाट, गांगी घाट सहित अन्य छठ घाटों पर व्रतियों ने अर्घ दिया. छठ पूजा को लेकर घाटों की सफाई स्वयं सहायता समूह द्वारा की गयी थी. कई घाटों में पानी नहीं होने के कारण व्रती घर से स्नान कर घाट पर गये.
चैती छठपूजा को लेकर भक्तिमय रहा माहौल
बिहिया. नगर पंचायत बिहिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को चैती छठ पूजा को लेकर माहौल भक्तिमय रहा.
छठ व्रतियों द्वारा मंगलवार को प्रथम अर्घ्य के दौरान भगवान भास्कर की पूजा की गयी और उन्हें अर्घ प्रदान किया गया.
पूजा को लेकर नगर स्थित छठ तालाब घाट को कमेटी द्वारा बेहतर तरीके से सजाया गया था, जहां महिला छठ व्रतियों की भीड़ रही, वहीं छठ तालाब घाट पर बनाये गये भगवान भास्कर मंदिर को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया था जो कि लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










