रिजल्ट पता करने निकला छात्र लापता, मामला दर्ज

आरा : रिजल्ट पता करने के लिए घर से निकला एक छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया. देर शाम घर नहीं आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया. इसको लेकर परिजनों ने एक मामला नवादा थाने में दर्ज कराया. परिजनों को आशंका है कि उनके पुत्र का […]
आरा : रिजल्ट पता करने के लिए घर से निकला एक छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया. देर शाम घर नहीं आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया. इसको लेकर परिजनों ने एक मामला नवादा थाने में दर्ज कराया. परिजनों को आशंका है कि उनके पुत्र का अपहरण कर लिया गया है.
हालांकि अबतक फिरौती के लिए कोई फोन नहीं आये हैं. पुलिस मामले की जांच करते हुए छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए लगी हुई है. पुलिस ने बताया कि चांदी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी संजय कुमार सिंह अपने पुत्र अमन कुमार के साथ किराये के मकान में नवादा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मुहल्ले में रहते हैं. अमन कुमार डीएवी का छात्र है. घर से यह कहकर निकला था कि परीक्षा का रिजल्ट पता करने के लिए जा रहा हूं, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा. इस घटना से परिवार के लोग किसी अनहोनी की घटना से डरे व सहमे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










