अंगरेजी शराब दुकानें की गयीं सील

आरा : नशामुक्त तथा समृद्ध बिहार बनाने हेतु राज्य सरकार द्वारा बिहार में पूर्ण शराब बंदी के निर्णय को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के हर क्षेत्र में शराब भट्ठी तथा देशी/विदेशी शराब की टोह लेने हेतु पुलिस काफी सक्रिय हो गयी है. पूर्ण शराबबंदी हेतु राज्य सरकार के निर्णय के आलोक […]
आरा : नशामुक्त तथा समृद्ध बिहार बनाने हेतु राज्य सरकार द्वारा बिहार में पूर्ण शराब बंदी के निर्णय को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के हर क्षेत्र में शराब भट्ठी तथा देशी/विदेशी शराब की टोह लेने हेतु पुलिस काफी सक्रिय हो गयी है. पूर्ण शराबबंदी हेतु राज्य सरकार के निर्णय के आलोक में त्वरित गति से नये खुल रहे अंगरेजी शराब की दुकानों को सील किया गया तथा होटलों, रेस्टोरेन्ट, क्लबों तथा अन्य स्थानों पर बिकने वाले अंगरेजी शराब को बंद कर दिया गया.
अब होटल, रेस्टोरेन्ट, क्लब में भी किसी प्रकार की शराब की थोक अथवा खुदरा बिक्री करने तथा उसके उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. बिहार में शराब सेवन तथा उसकी बिक्री इतिहास बनने की ओर अग्रसर हो रहा है. कही भी शराब की बिक्री करने वालों अथवा इसका उपयोग करने वालों पर बिहार उत्पाद अधिनियम 2016 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी. उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में जिले के सभी पदाधिकारियों,कर्मचारियों, पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को शराब का सेवन न करने और शराब मुक्त बिहार बनाने का संकल्प जिलाधिकारी डॉ बीरेन्द्र प्रसाद यादव, पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा एवं जिले के सभी पदाधिकारियों ने अपने अधिनस्थ कर्मियों को दिलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










