प्रतिमा स्थलों की चहारदीवारी तोड़े जाने पर विरोध प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2016 12:58 AM (IST)
विज्ञापन

अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला हुआ शांत आरा : नगर निगम के ठेकेदार द्वारा रविवार की रात्रि में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल की चहारदिवारी तोड़ने एवं वहां गड्ढा खोदे जाने के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ बिहार की भोजपुर इकाई ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन एवं […]
विज्ञापन
अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला हुआ शांत
आरा : नगर निगम के ठेकेदार द्वारा रविवार की रात्रि में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल की चहारदिवारी तोड़ने एवं वहां गड्ढा खोदे जाने के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ बिहार की भोजपुर इकाई ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन एवं नगर निगम के विरुद्ध नारेबाजी की.
इसकी सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, महापौर सुनील कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सहायक निवार्चन पदाधिकारी विकास कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और खोदे गये गड्ढ को भरवाया और तोड़ी गयी चहारदिवारी की मरम्मत एवं जीर्णोंद्धार करने का आश्वासन दिया , तब जाकर मामला शांत हुआ.
इस संबंध में संघ के अध्यक्ष सर्वेश राम ने बताया कि रविवार की रात्रि में नगर निगम के ठेकेदार अंबेडकर प्रतिमा की चहारदिवारी तोड़ दी गयी थी और वहां गड्ढा भी खोद दिया गया था. सोमवार को सुबह में इस स्थिति को देखकर काफी आश्चर्य हुआ तथा मोबाइल से इसकी सूचना संघ के अधिकारियों व सदस्यों को दी गयी.
इसके बाद प्रदर्शन किया जाने लगा. इसकी जानकारी मिलते ही निगम व जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. इस कार्यक्रम में सचिव चंद्रमा राम, लोजपा महासचिव बनारसी प्रसाद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामबाबू पासवान, नंदजी राम, आनंद मोहन निराला, अमरनाथ प्रसाद, जगमोहन गोंड, शकुंतला देवी,
अंबेडकर छात्रावास के छात्र एवं अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इधर नवोदय संघ, आरा के सचिव सह अधिवक्ता डी. राजन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा स्थल की चहारदिवारी तोड़कर वहां हाईमास्ट लाइट निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.
श्री राजन ने नगर निगम के आयुक्त प्रमोद कुमार को पत्र देकर कहा है कि लगभग 30 सालों से जिला प्रशासन और संस्था के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी की जयंती 23 जनवरी को राजकीय समारोह के रूप मनायी जाती है. नेताजी की प्रतिमा स्थल के ठीक सामने की चहारदिवारी को तोड़ कर हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए गड्ढे खोदे गये है. अगर वहां लाइट लगायी जाती है, तो लाइट के खंभे से नेताजी की प्रतिमा स्पष्ट रूप से दिखायी नहीं पड़ेगी.
वहां पिलर गाड़ने के पूर्व स्माकरक समिति से संपर्क किये बिना ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जो काफी गंभीर मामला है. इस पर तत्काल कार्रवाई की जाये, ताकि किसी प्रकार के जनविरोध की परिस्थिति उत्पन्न नहीं हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










