कार्रवाई. दलसिंहसराय व नवादा पुलिस ने आरा के रामनगर में की छापेमारी

बोरे में रखे 75 लाख रुपये बरामद समस्तीपुर की नॉन बैंकिंग कंपनी की थी राशि क्षेत्रीय प्रबंधक के बयान पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी कंपनी के 83 लाख रुपये मैनेजर द्वारा लेकर भागे जाने का मामला आते ही कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश यादव ने स्थानीय थाने में मैनेजर के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करा दी.प्राथमिकी […]
बोरे में रखे 75 लाख रुपये बरामद
समस्तीपुर की नॉन बैंकिंग कंपनी की थी राशि
क्षेत्रीय प्रबंधक के बयान पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
कंपनी के 83 लाख रुपये मैनेजर द्वारा लेकर भागे जाने का मामला आते ही कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश यादव ने स्थानीय थाने में मैनेजर के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करा दी.प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही पुलिस वैज्ञानिक ठंग से अनुसंधान करते हुए मैनेजर की गिरफ्तारी और पैसे की बरामदगी को लेकर लग गयी ,जिसके बाद आरा में छापेमारी कर 75 लाख रुपये बरामद कर लिये.पुलिस मैनेजर की पत्नी रेणु कुमारी और उसके पिता से पूछताछ कर रही है.
देखी इतनी बड़ी राशि तो डोल गया इमान
नगेंद्र कुमार समस्तीपुर के इसी नन बैंकिंग कंपनी में तीन साल से बतौर मैनेजर के रूप में पदस्थापित था. कंपनी स्वंय सहायता समूह बना कर लोगों के बीच पैसे का वितरण करता है. 31 मार्च को नागेंद्र ने 75 लाख रुपये बांटने की बात कह कर अपने वरीय अधिकारियों से पैसे की मांग की थी. इसके बाद कंपनी के अधिकारी यशवंत सिंह ने उसे आइसीआइ बैंक से राशि की निकासी कर उसे दिया था. वहीं, कंपनी में वसूली के आठ लाख रुपये पहले से रखी गयी थी. कुल 83 लाख रुपये था, जिसे लेकर फरार हो गया था.
मैनेजर की पत्नी और पिता को पूछताछ के लिए पुलिस ले गयी समस्तीपुर
गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने की कई जगहों पर छापेमारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










