विशेश्वर हत्याकांड में शामिल तीन शूटर गिरफ्तार

Published at :03 Apr 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
विशेश्वर हत्याकांड में शामिल तीन शूटर गिरफ्तार

आरा : भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड में भोजपुर पुलिस ने सोनबरसा से यूपी के तीन शूटरों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को एसपी नवीन चंद्र झा ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार शूटरों में यूपी के बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव के बब्लु उर्फ विनय ठाकुर, श्याम बिहारी ठाकुर तथा […]

विज्ञापन

आरा : भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड में भोजपुर पुलिस ने सोनबरसा से यूपी के तीन शूटरों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को एसपी नवीन चंद्र झा ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार शूटरों में यूपी के बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव के बब्लु उर्फ विनय ठाकुर, श्याम बिहारी ठाकुर तथा विनोद ठाकुर शामिल हैं. तीनों के पास से .315 बोर की दो राइफल और .318 बोर की एक राइफल बरामद की गयी.

वहीं, इनके पास से 65 कारतूस, दो खोखा, तीन मोबाइल बरामद किये गये हैं. एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि भाजपा नेता हत्याकांड में शामिल नौरंगा निवासी शार्प शूटर पंचायत चुनाव में दहशत फैलाने के उदेश्य से ब्रजेश और हरेश के इशारे पर सोनबरसा में आया हुआ है. एसपी ने बताया कि हत्याकांड की साजिश रचने से लेकर हत्या के बाद मिश्रा बंधुओं को भगाने तक में वे शामिल रहे हैं. हत्या के दिन घटनास्थल पर तीनों मौजूद थे और इनलोगों के द्वारा फायरिंग भी की गयी थी. उन्होंने कहा कि हत्या में प्रयुक्त राइफल को बरामद कर लिया गया है. इस मामले में अबतक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन