शराबबंदी. स्टॉक हटाने के लिए दुकानदारों ने लिया ऑफर का सहारा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Apr 2016 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

बंद हुई देशी, लिमिट में विदेशी ‘ठर्रा’ व ‘पउवा’ से करें परहेज वरना जाना पड़ेगा जेल अंतिम दिन खूब बिकी अंगरेजी शराब कोईलवर : एक अप्रैल से बंद होने वाली शराब को लेकर अंतिम दिन शराब दुकानों पर ऑफर में बिकी शराब की बाेतले. पूरे साल महंगे दामों पर बिकने वाले अंगरेजी शराब के दामों […]
विज्ञापन
बंद हुई देशी, लिमिट में विदेशी
‘ठर्रा’ व ‘पउवा’ से करें परहेज वरना जाना पड़ेगा जेल
अंतिम दिन खूब बिकी अंगरेजी शराब
कोईलवर : एक अप्रैल से बंद होने वाली शराब को लेकर अंतिम दिन शराब दुकानों पर ऑफर में बिकी शराब की बाेतले. पूरे साल महंगे दामों पर बिकने वाले अंगरेजी शराब के दामों में अचानक गिरावट दर्ज की गयी. नगर पंचायत कोईलवर स्थित अंगरेजी शराब दुकानों में बकायेदार ग्राहकों के लिए ऑफर की व्यवस्था की गयी थी,जिसके एवज में मनपंसद शराब की बोतले भी उपहार में दी गयी. दो सौ से लेकर ढ़ाई सौ रुपये में बिकने वाली शराब पर विशेष ऑफर दिया गया . वहीं बीयर की बोलते भी औने -पौने दामों पर ग्राहकों को बेचा गया.
हालांकि कोईलवर के अधिकांश दुकानों में शाम चार बजे तक ही स्टॉक सिमित मात्रा में बच गया था. सूत्रों की मानें तो शराब के आदि ग्राहक कई महीनों के लिए पहले ही से ही शराब को स्टॉक कर रखे है. वहीं कई छोटे दुकानदार एक अप्रैल से अवैध शराब की पाबंदी के बाद स्टॉक में रखे अवैध शराब को उसे महंगे दामों पर बेचने के मूड मे है़. शराब दुकानदारों ने बताया कि कोईलवर समेत प्रखंड में बिकने वाले अवैध शराब की दुकान गुरुवार की रात्रि दस बजे से सील कर दिया जायेगा.
सुबह से ही शराब दुकानों पर लगी रही भीड
पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए. ऐसे में पीने के लिए ऑफर दे दिया जाये, तो क्या कहने, उनकी तो बल्ले-बल्ले हो गई. नवादा स्थित शराब दुकान पर सुबह से ही शराबियों की भीड लगी रही. पूछे जाने पर उसने अपने लहजे मे कहा कि आज से ढनढनवा बंद हो जाई, एही चलते आज जी भरके होली आ दिवाली के एक साथे खुराक पूरा कर लेवें दीं.
विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरे दिन रही चौकस
शराब बंदी को लेकर पूरे दिन पुलिस चौकस नजर आयी. शराब दुकानों के आसपास पुलिस बलों की तैनाती भी की गई. इसके साथ क्रॉस मोबाइल के जवानों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी गश्त लगा रहे थे. किसी प्रकार की अनहोनी घटना न घटे, इसके लिए जगह-जगह पुलिस बलों को तैनात किया गया था. वहीं सीमावर्ती इलाकों को सील कर आने-जाने वाले वाहनों की भी सघन तलाशी की जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










