आपसी विवाद में सेना के जवान को मारी गोली

Published at :01 Apr 2016 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में सेना के जवान को मारी गोली

इलाज के लिए पटना किया गया रेफर आरा : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में आपसी विवाद को लेकर नामजद लोगों ने सेना के जवान की गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल जवान को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर […]

विज्ञापन

इलाज के लिए पटना किया गया रेफर

आरा : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में आपसी विवाद को लेकर नामजद लोगों ने सेना के जवान की गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल जवान को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार रामजन्म सिंह के पुत्र राजेश सिंह का अपने भाई से आपसी विवाद चल रहा था. बुधवार की देर रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद नामजद भाई ने रिश्तों की परवाह न करते हुए गोली मारकर जख्मी कर दिया.
बता दें कि जवान राजेश सिंह झांसी में पदस्थापित है और कुछ ही दिन पहले छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था. इस घटना के बाद से ही नामजद फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन