बिहिया में 25 गैलन शराब, दो क्विंटल महुआ व मशीन बरामद

Published at :31 Mar 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
बिहिया में 25 गैलन शराब, दो क्विंटल महुआ व मशीन बरामद

बिहिया : राज्य में एक अप्रैल से देशी व मसालेदार शराब पर लागू प्रतिबंध को सख्ती से अमलीजामा पहनाने को लेकर जगदीशपुर अनुमंडल के वरीय पदाधिकारियों व विभिन्न थानों की पुलिस के काफिले द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी में एसडीपीओ द्वारिका पाल, एसडीएम बालमुकुंद प्रसाद के अलावा जगदीशपुर थानाध्यक्ष पीके झा, धनगाईं थानाध्यक्ष […]

विज्ञापन

बिहिया : राज्य में एक अप्रैल से देशी व मसालेदार शराब पर लागू प्रतिबंध को सख्ती से अमलीजामा पहनाने को लेकर जगदीशपुर अनुमंडल के वरीय पदाधिकारियों व विभिन्न थानों की पुलिस के काफिले द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी में एसडीपीओ द्वारिका पाल, एसडीएम बालमुकुंद प्रसाद के अलावा जगदीशपुर थानाध्यक्ष पीके झा, धनगाईं थानाध्यक्ष मोहन कुमार व आयर थाने की पुलिस शामिल रही.

एसडीपीओ ने बताया कि अभियान के दौरान अनुमंडल क्षेत्र के मितहां, कुसुम्हां टोला, नारायणपुर, ममता ईंट चिमनी भट्ठा, कहथूं, कहंथू टोला, ककिला व भड़सरा आदि जगहों पर अभियान चलाया गया. एसडीपीओ श्री पाल ने बताया कि छापेमारी के दौरान 25 गैलन अवैध शराब, दो क्विंटल महुआ व नारायणपुर से शराब बनाने की एक मशीन बरामद की गयी है. इसके अलावा दो-तीन जगहों पर शराब बनाने के लिए बनाये गये अवैध भट्ठी को भी पुलिस द्वारा तोड़ा गया.
पुलिस व प्रशासन की इस सघन कार्रवाई को लेकर अवैध शराब बनाने व जमा करने वालों के बीच हड़कंप रहा. एसडीपीओ ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और संलिप्त लोगों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन