रणवीर सेना के पूर्व कमांडर की गोली मार कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Mar 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : पूर्व की रंजिश को लेकर चरपोखरी थाना क्षेत्र के भैरोंडीह गांव में रणवीर सेना के पूर्व कमांडर विनोद पांडेय की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. हत्या करने के बाद हत्यारे हथियार लहराते हुए फरार हो गये. हत्या के वक्त वह अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था. विनोद पांडेय को पांच गोलियां […]
विज्ञापन
आरा : पूर्व की रंजिश को लेकर चरपोखरी थाना क्षेत्र के भैरोंडीह गांव में रणवीर सेना के पूर्व कमांडर विनोद पांडेय की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. हत्या करने के बाद हत्यारे हथियार लहराते हुए फरार हो गये. हत्या के वक्त वह अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था. विनोद पांडेय को पांच गोलियां मारी गयी हैं.
इस घटना के बाद मृतक के पुत्र प्रफुल्ल कुमार के बयान पर बजरंगी पांडेय समेत छह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार भैरोंडीह गांव में पूर्व की रंजिश को लेकर विमल पांडेय के पुत्र विनोद पांडेय की नामजद लोगों के द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गयी. इस घटना के बाद गांव के दो पक्षों में तनाव व्याप्त है. वहीं अचानक गांव में हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
गिरफ्तारी को ले पुलिस कर रही छापेमारी
मृतक के पुत्र प्रफुल्ल कुमार के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है, जबकि घटना के बाद गांव के दो पक्षों में तनाव व्याप्त है. इसे देखते हुये गांव में पुलिस गश्त तेज कर दी गयी है.
पुलिस ने बताया कि मृतक विनोद पांडेय पर दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज थे. कई मामलों में वह बरी भी हो गया था. रेपुरा गांव निवासी माले नेता बुद्धराम की हत्या में भी वह नामजद था. इस मामले में उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी और कुछ ही दिन पहले जमानत पर रिहा हुआ था. इसके साथ ही उस पर चरपोखरी थाने में आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं. इसके साथ रणवीर सेना का पूर्व में कमांडर रह चुका है. नगरी, बाथे और बथानी नरसंहार में भी इसका नाम आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










