सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में फायरिंग

सहार : स्थानीय थाना क्षेत्र के नवादा गांव अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा़ सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी वर्चस्वता कायम करने के लिए दो पक्षों में फायरिंग हुई, जिससे अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पर पुलिस के आने से पहले ही दोनों पक्ष फरार हो गये. इस मामले में नरेंद्र राम के बयान पर दो […]
सहार : स्थानीय थाना क्षेत्र के नवादा गांव अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा़ सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी वर्चस्वता कायम करने के लिए दो पक्षों में फायरिंग हुई, जिससे अफरा-तफरी मच गयी.
सूचना पर पुलिस के आने से पहले ही दोनों पक्ष फरार हो गये. इस मामले में नरेंद्र राम के बयान पर दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ मिली जानकारी के अनुसार होली की शाम गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का चल रहा था, इसी दौरान किसी बात को लेकर राज कुमार और नरेंद्र राम में तना-तनी हो गयी़ इसके बाद वर्चस्व दिखाने को लेकर दोनों पक्षों ने फायरिंग की़ पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










