भोजपुर गॉट टैलेंट को ले बच्चों का हुआ ऑडिशन

Published at :21 Mar 2016 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुर गॉट टैलेंट को ले बच्चों का हुआ ऑडिशन

आरा : पीएस इंटरनेशनल स्कूल परिसर में भोजपुर गॉट टैलेंट प्रतियोगिता को लेकर दूसरा ऑडिशन लिया गया, जिसमें लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया. ऑडिशन में डांस, सिंगिंग व एक्टिंग का प्रदर्शन बच्चों द्वारा किया गया, जिसके माध्यम से बच्चों का चयन हुआ. मौके पर आरएसडीसी संस्था के निदेशक ऋषिकल्प पाठक ने कहा कि ऑडिशन […]

विज्ञापन

आरा : पीएस इंटरनेशनल स्कूल परिसर में भोजपुर गॉट टैलेंट प्रतियोगिता को लेकर दूसरा ऑडिशन लिया गया, जिसमें लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया. ऑडिशन में डांस, सिंगिंग व एक्टिंग का प्रदर्शन बच्चों द्वारा किया गया, जिसके माध्यम से बच्चों का चयन हुआ. मौके पर आरएसडीसी संस्था के निदेशक ऋषिकल्प पाठक ने कहा कि ऑडिशन से भोजपुर के बच्चों के अंदर छीपी प्रतिभा निखर कर बाहर आयेगी.

मौके पर मयंक कुमार, नवीन, सोनू, राहुल, ऋतिक, उमंग, प्राची, अनुष्का, आद्या, वंशिका, साकेत अग्रवाल, सुरभि, अंश राज सहित कई प्रतिभागियों का चयन किया गया. उन्होंने बताया कि अगला ऑडिशन 27 मार्च को होगा. फाइनल राउंड 24 अप्रैल को नागरी प्रचारिणी सभागार में होगा. निर्णायक मंडल में डॉ रिचा भगत व आभा सिंह शामिल थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकुर कुमार, विवेक दीप पाठक, संजय जी, भास्कर, अमरेंद्र, विशाल, संदीप, अभिमन्यु, ध्रुव, सुमित सहित कई शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन